बारां: साध्वी अर्चना श्री जी एवं यशोगुणा श्री जी का मंगल विहार, जीव रक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
बारां में चंद्रप्रभु स्वामी जैन मंदिर से साध्वी भगवंतों का भव्य विहार हुआ, जहां उन्होंने जीव आसरा पशु-पक्षी चिकित्सालय की आधुनिक सुविधाओं और सेवा कार्यों की सराहना की।

बारां के जीव आसरा निःशुल्क पशु-पक्षी चिकित्सालय में घायल गोवंश की स्थिति का जायजा लेतीं परम पूज्या अर्चना श्री जी महाराज और यशोगुणा श्री जी महाराज।
परम पूज्या अर्चना श्री जी महाराज सा. एवं यशोगुणा श्री जी म.सा. का चन्द्र प्रभू मंदिर से मंगल विहार हुआ। इस दौरान निःशुल्क पशु-पक्षी चिकित्सालय का निरीक्षण कर सेवा कार्यों की भावपूर्ण अनुमोदना की गई। राजेंद्र शर्मा, बारां। चन्द्र प्रभू मंदिर अध्यक्ष राजेन्द्र रंगावत व जिला प्रमुख एवं महिला मण्डल अध्यक्ष उर्मिला जैन भाया ने बताया कि परम पूज्य आगमोद्धारक आचार्य श्री आनन्दसागर सूरिश्वर जी महाराज सा. के समुदायवर्ती परम पूज्या अमितगुणा श्री जी म.सा. की सुशिष्याएं परम पूज्या अर्चना श्री जी महाराज साहब एवं परम पूज्या यशोगुणा श्री जी म. सा. का श्री चंद्रप्रभु स्वामी जैन मंदिर बारां से भव्य विहार हुआ, इस दौरान सकल श्रीसंघ के सदस्य उपस्थित रहे।
जीव आसरा चिकित्सालय में आगमन और निरीक्षण
विहार करते हुए पूज्या साध्वी भगवंतों का आगमन जीव आसरा निःशुल्क पशु-पक्षी चिकित्सालय बारां में हुआ। डॉ. चन्द्रशेखर भटनागर ने पूज्या साध्वी भगवंतों को चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण करवाया और वहाँ दी जा रही आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। कोषाध्यक्ष गोतम बोरडिया ने चिकित्सालय की कार्यप्रणाली और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की।
मूक प्राणियों की सेवा ही सच्ची मानवता
इस दौरान परम पूज्या अर्चना श्री जी महाराज साहब एवं परम पूज्या यशाोगुणा श्री जी म.सा. ने पशु-पक्षी चिकित्सालय में उपचाराधीन घायल गौवंश एवं अन्य मूक प्राणियों की स्थिति देखी। संस्थान द्वारा निःस्वार्थ भाव से की जा रही जीव-दया की गतिविधियों को देखकर पूज्या श्री जी महाराज साहब ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि "मूक प्राणियों की सेवा ही सच्ची मानवता है।"

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
