बारां में जैन साध्वी मंडल का भव्य मंगल आगमन, समाज में उत्साह का माहौल
बारां के जैन तीर्थ में परमपूज्य अर्चना श्री जी महाराज सा. एवं परम पूज्य यषोगुणा श्री जी महाराज सा. के साध्वी मंडल का भव्य आगमन, समाज में उत्साहपूर्ण माहौल। श्री चन्द्रप्रभू जैन मंदिर में आत्मीय स्वागत, पावन प्रवचन और कठिन तपस्या से आध्यात्मिक प्रेरणा।

बारां। जैन मूर्तिपूजक श्वेताम्बर संघ बारां के अध्यक्ष राजेन्द्र रंगावत, गौत्तम बोरडिया, गौत्तम मारू एवं ललित श्रीमाल ने बताया कि परमपूज्य आगमोद्वारक आनन्द सागर सूरिष्वर महाराज सा. के समुदायवर्ती परम पूज्य अमितगुणा श्री जी म.सा. की सुशिष्याएं, परम पूज्य अर्चना श्री जी महाराज सा. एवं परम पूज्य यषोगुणा श्री जी महाराज सा. आदि ठाना-ठाना सोमवार को कोटा से विचरण करते हुए बारां के जैन तीर्थ पधारीं।
साध्वी मंडल ने बारां आगमन के बाद पावन जैन तीर्थ सम्मेद शिखर की ओर आगे विहार किया। चन्द्रप्रभू महिला मण्डल की अध्यक्ष एवं जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने बताया कि साध्वी मंडल के आगमन पर जैन समाज में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। सभी महाराज सा. प्रातः राष्ट्रीय राजमार्ग-27 स्थित कोटा रोड पर बमूलिया के समीप जैन तीर्थ पहुंचे, जहां जैन श्रीसंघ के पदाधिकारियों ने विनम्र भाव से उनका स्वागत किया।
इसके उपरांत जैन श्रीसंघ के तत्वावधान में पैदल विहार कराते हुए साध्वी मंडल को चैमुखा बाजार स्थित श्री चन्द्रप्रभू जैन मंदिर लाया गया, जहां समाज के लोगों ने आत्मीय स्वागत एवं श्रद्धापूर्वक अभिनंदन किया। वर्तमान में परम पूज्य अर्चना श्री जी म.सा. की आइंबिल आराधना चल रही है, जबकि परम पूज्य यषोगुणा श्री जी म.सा. का वर्षीतप तपस्या का कठोर अनुष्ठान जारी है, जिसे जैन धर्म में अत्यंत कठिन एवं आध्यात्मिक साधना माना जाता है।
श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने जैन समाज के सभी बंधुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में श्री चन्द्रप्रभू जैन मंदिर, चैमुखा बाजार बारां पहुंचकर साध्वी मंडल के दर्शन कर धर्म लाभ प्राप्त करें और उनके पावन प्रवचनों से जीवन में आध्यात्मिक प्रेरणा ग्रहण करें। साध्वी मंडल का यह आगमन धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक अनुशासन के प्रति समाज में गहरी श्रद्धा एवं उत्साह का प्रतीक बनकर उभरा।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
