जैन श्वेताम्बर संघ के कोषाध्यक्ष गौतम कुमार बोरडिया, चन्द्रप्रभू महिला मण्डल अध्यक्ष एवं बारां जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया तथा श्रीमती रेखा ने बताया कि "मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी जी का जन्मकल्याणक दिवस 2016 के साथ मनाया गया, इस अवसर पर समाज बंधुओं ने भगवान महावीर स्वामी जी की प्रतिमा का जल पूजा, केसर-फल-धूप-दीप-अक्षत पूजा एवं नैवेद्य पूजा की गई।"

सम्यक ज्ञान का महत्व और आध्यात्मिक साधना

परमपूज्या अर्चना श्रीजी म.सा. एवं परमपूज्या यशोगुणा श्रीजी म.सा. ने बताया कि जैन धर्म में नवपद ओली एक अत्यंत पवित्र साधना पर्व है, जो 9 दिनों तक चलता है और इसमें नौ पदों अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय, साधु, सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान, सम्यक चरित्र, तप की आराधना की जाती है। पूज्या म.सा. ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि "नवपद ओली के सातवें दिन “सम्यक ज्ञान” की आराधना की जाती है। सम्यक ज्ञान का अर्थ है सही और पूर्ण ज्ञान, जो बिना किसी संशय, भ्रम या विपरीत समझ के हो। यह ज्ञान आत्मा के वास्तविक स्वरूप को समझने में सहायक होता है।"

आयोजन के लाभार्थी और समाज से विशेष अपील

समाज अध्यक्ष राजेन्द्र रंगावत और श्रीमती खुशबू मारू ने बताया कि इस 9 दिवसीय नवपद ओली धार्मिक आयोजन का लाभ प्रमोद जैन भाया, यश जैन भाया पारख कोठारी परिवार तथा बोरडिया परिवार द्वारा प्राप्त किया जा रहा है। इन्होंने सभी समाज बंधुओं से शेष रहे 2 दिन ओली पर अमल करने का विशेष आग्रह किया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story