चातुर्मास 2026 पर बारां में जैन संतों का भव्य नगर प्रवेश, सर्राफा संघ ने किया आत्मिक अभिनंदन
बारां में चातुर्मास 2026 के अवसर पर मुनिश्री 108 गुरुदत्त सागर जी महाराज ससंघ का भव्य नगर प्रवेश हुआ। सर्राफा व्यापार संघ ने आत्मिक अभिनंदन कर वर्षा और चातुर्मास की सफलता की कामना की।

तस्वीर में बारां शहर के सर्राफा बाजार की गली में जैन मुनि श्री गुरुदत्त सागर जी महाराज के मंगल प्रवेश के दौरान उनके साथ खड़े श्रद्धालु और स्थानीय सर्राफा संघ के पदाधिकारी एवं व्यापारी दिखाई दे रहे हैं।
बारां शहर में चातुर्मास 2026 के अवसर पर परम पूज्य वैज्ञानिक संत 108 आचार्य 108 श्री निर्भय सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य मुनिश्री 108 गुरुदत्त सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री 108 मेरुदत्त सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल नगर प्रवेश हुआ। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने उनका आत्मिक अभिनंदन किया।
महाराज श्री के आगमन पर बड़ी संख्या में जैन धर्म के स्त्री-पुरुष अनुयायी कार्यक्रम में शामिल हुए। नगर प्रवेश के दौरान अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने महाराज श्री का पग पच्छालन किया। इसके बाद चातुर्मास बारां स्थित जैन जोडला मंदिर में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर शहर के सर्राफा बाजार में सर्राफा व्यापार संघ की ओर से भी महाराज श्री का आत्मिक स्वागत किया गया। सर्राफा व्यापार संघ के अध्यक्ष ललित मोहन खंडेलवाल की उपस्थिति में व्यापारियों ने महाराज श्री का चरण वंदन कर पूरे देश और प्रदेश में अच्छी वर्षा की कामना की तथा चातुर्मास की सफलता के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम में सर्राफा व्यापारी अशोक गंगवाल, श्रेयांश जैन, पवन बंसल, अनुराग जैन, अश्विनी बंसल, प्रदीप मित्तल, योगेश कुमार सोनी, ओम प्रकाश पोरवाल, महेश कुमार सोनी, सत्यनारायण मंगल और हितेश कुमार सोनी सहित बड़ी संख्या में सर्राफा व्यापारियों ने महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। चातुर्मास के अवसर पर आयोजित यह धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं की सहभागिता और आस्था का प्रमुख केंद्र बना।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
