बारां। श्वेताम्बर जैन समाज के पर्वाधिराज पर्युषण पर्व का शुभारंभ हो गया है। पर्व की आराधना कराने के लिए अखिल भारतीय श्री वर्धमान जैन नवयुवक मंडल, जावरा से भावेश हरण, ओजस सुराणा एवं रक्षित कोचर साधर्मिक बंधु बारां पहुंचे हैं। इनके सान्निध्य में 09 सितम्बर से 15 सितम्बर तक धार्मिक कार्य सम्पन्न करवाए जाएंगे।

अन्ता विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया एवं गौत्तम बोरडिया ने बताया कि पर्वाधिराज पर्युषण पर्व की आराधना कराने के लिए पधारे भावेश हरण, ओजस सुराणा एवं रक्षित कोचर ने प्रथम दिन के व्याख्यान में पर्वाधिराज, तीर्थाधिराज, मंत्राधिराज और यंत्राधिराज के बारे में जानकारी दी।

साधर्मिक बंधुओं ने पर्युषण महापर्व के पांच आवश्यक कर्तव्यों अमारी प्रवर्तन, साधर्मिक वात्सल्य, क्षमापना, अठ्ठम तप और चैत्य परिपाठी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इन पांचों कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया। प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि हमारा पूरा जिनशासन जिज्ञासा के ऊपर टिका हुआ है और हमें हमारे जिनशासन के लिए मन में जिज्ञासा होनी चाहिए।

श्री जैन श्वेताम्बर समाज मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र रंगावत, श्रीचन्द्रप्रभू महिला मण्डल अध्यक्ष एवं जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने बताया कि पर्युषण पर्व के दौरान प्रतिदिन प्रातः प्रतिक्रमण, भक्ताम्बर, स्नात्र पूजा, व्याख्यान/प्रवचन, सायंकालीन प्रतिक्रमण, आरती और भक्ति के कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। इस वर्ष भक्ति कार्यक्रम प्रतिदिन रात्रि 9.00 बजे से नवनिर्मित श्री गुणवर्धन शंखेश्वर पाश्र्वनाथ जैन श्वेताम्बर तीर्थ ट्रस्ट बमूलियाकलां पर आयोजित होंगे।

कार्यक्रम के दौरान आज की भोजन व्यवस्था एवं स्नात्र पूजा अशोक कुमार-निर्मला तथा गौत्तम कुमार-रेखा बोरडिया परिवारजनों की तरफ से रही। इस दौरान नवयुवक मण्डल, महिला मण्डल सहित सकल श्रीसंघ उपस्थित रहा। श्रीमती भाया ने बारां सकल श्रीसंध से अधिक से अधिक संख्या में आराधना कार्यक्रम से जुड़ने का आग्रह किया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story