बारां शहर में भगवान जगन्नाथ, श्रीबलभद्र और सुभद्रा की ऐतिहासिक रथयात्रा के सर्राफा बाजार पहुंचने पर सर्राफा संघ ने अध्यक्ष ललित मोहन खंडेलवाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। यात्रा के स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की और महाआरती कर भगवान का पूजन-अर्चन किया।

इस अवसर पर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का शीतल पेयजल की बोतलें वितरित कर सम्मान किया गया। सर्राफा संघ अध्यक्ष ललित मोहन खंडेलवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वर्गीय गीता देवी दुसाध स्मृति संस्थान की ओर से उपलब्ध कराई गई शीतल जल की बोतलों के वितरण तथा भव्य पुष्प वर्षा के साथ रथयात्रा का स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में संरक्षक विनोद कुमार गर्ग, पवन कुमार बंसल, अनुराग जैन, अश्विनी बंसल, हितेश कुमार सोनी, योगेश सोनी, ओमप्रकाश पोरवाल, बंटी राजावत, श्याम कुमार मेहता, राजेंद्र कुमार गुर्जर, राजेंद्र कुमार मंगल, सत्यनारायण मंगल, ओमप्रकाश माधोपुर वाले, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार थुणगर, रामस्वरूप सुमन, पीयूष कुमार गर्ग, नरेश सोमानी, अनिल कुमार, सत्यनारायण मंगल, कृष्ण मुरारी प्रजापत, बृजमोहन शर्मा, नंदकिशोर सोनी, राजू बंगाली, महेश कुमार सोनी, श्रेयांश कुमार जैन और वीरेंद्र कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर महाआरती में भाग लिया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और व्यापारियों की सहभागिता ने रथयात्रा के स्वागत को श्रद्धा और उत्साह से परिपूर्ण बना दिया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story