बारां जिले में तीन गोदामों में मिली अवैध विस्फोटक निर्माण सामग्री और विस्फोटक पटाखों की बाजार कीमत करीब 40 करोड़ रुपये है। पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक आनंद ने बताया कि दिनांक 20-02-2026 को सूचना मिली थी कि आर-डी-ब्रदर्स पटाखों की गोदाम अटरू-बारां रोड मंडोला के पास अवैध विस्फोटक सामग्री और विस्फोटक पटाखों का अत्यधिक मात्रा में भंडारण किया गया है, जिससे आस-पास निवारसरत आमजन का जीवन संकट में पड़ सकता है।


प्रशासनिक कार्रवाई और निरीक्षण

इस सूचना पर राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के निर्देशन में हरीराम सोनी वृत्ताधिकारी वृत्त बारां के सुपरविजन में भजनलाल आर-पी-एस- (प्रोबे0) थानाधिकारी थाना कोतवाली बारां व कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर जाकर गोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान काफी मात्रा में अवैध विस्फोटक पटाखों का भंडारण व पटाखे निर्माण करने की सामग्री मिली। इसकी सूचना नगर परिषद आयुक्त बारां व जिला प्रशासन को दी गई।

  • नगर परिषद आयुक्त मय नगर परिषद टीम, उप जिला कलेक्टर बारां व नगर परिषद द्वारा गठित जांच दल टीम ने मौके पर जाकर अटरू रोड बारां पर स्थित फर्म आर-डी-ब्रदर्स के तीन गोदामों का निरीक्षण किया।
  • गोदामों में अवैध भंडारण व भारी मात्रा में पटाखे निर्माण करने की सामग्री मिलने से तीनों गोदामों को नगर परिषद आयुक्त द्वारा सील किया गया।

कानूनी कार्रवाई और धाराएं

"नगर परिषद आयुक्त द्वारा पेश प्रार्थना पत्र पर आर-डी-ब्रदर्स बारां के विरुद्ध अवैध भंडारण, विस्फोटक निर्माण सामग्री होने व गोदामों के अंदर किसी प्रकार के कोई अग्निशमन सेफ्टी उपकरण नहीं पाए जाने से धारा 288 भारतीय न्याय संहिता व धारा 5, 9(ख) विस्फोटक अधिनियम-1984 में थाना कोतवाली बारां पर प्रकरण दर्ज किया गया है।"


जब्त सामग्री का विस्तृत विवरण

तत्पश्चात सीलशुदा गोदामों को नगर परिषद आयुक्त मय नगर परिषद टीम, बीडीएस टीम, एफएसएल टीम, अग्निशमन टीम व सेफ्टी उपकरणों सहित दिनांक 21-02-2026 व 22-02-2026 को अटरू बारां मेन रोड पर स्थित तीनों गोदामों में विस्फोटक पदार्थ, विस्फोटक सामग्री व अवैध भंडारण होने से जब्ती की कार्यवाही की गई।

  • तीनों गोदामों में छत व लोहे की टीनों पर भारी मात्रा में नीले रंग के सुतली बम पटाखे सूखने के लिए रखे हुए थे, जिनको कट्टों में भरा गया।
  • उक्त तीनों गोदामों में करीब 1350 सफेद कट्टे नीले, लाल व बिना रंग के सुतली बम पटाखों से भरे मिले जिनका वजन करीबन 338 क्विंटल हुआ।
  • करीब 5500 कार्टूनों में पटाखे भरे हुए मिले जिनका वजन करीब 1918 क्विंटल हुआ।
  • इस प्रकार उक्त तीनों गोदामों में विस्फोटक सामग्री का कुल वजन 02 लाख 31 हजार 300 किलोग्राम हुआ।

कच्चा माल और उपकरण

गोदामों में पटाखे बनाने के लिए विस्फोटक सामग्री के कट्टे भरे हुए मिले जिनका वजन करीब 12 क्विंटल हुआ, जिसमें निम्नलिखित पदार्थ शामिल थे:

  • पोटैशियम नाइट्रेट, सल्फर, चारकोल पाउडर, एल्युमिनियम पाउडर, नीला थोथा, मिश्रित विस्फोटक पदार्थ और फॉस्फेट।
  • पटाखों में प्रयोग होने वाली करीब 130 बोरी जर्दे की भरी हुई मिली जिनका वजन करीब 45 क्विंटल हुआ।
  • पटाखों को जलाने में प्रयुक्त होने वाली लाल बत्ती के 20 बंडल।
  • अन्य सामग्री: विस्फोटक निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, पैकिंग करने की मशीन, पैकिंग करने के लिए व अलग-अलग प्रकार के लेबल के कट्टे और विभिन्न प्रकार के पटाखों के कार्टून व कट्टे भरे हुए मिले।

जांच एवं पुलिस टीम

आर-डी-ब्रदर्स के विरुद्ध दर्ज प्रकरण का अनुसंधान रमेशचन्द मेरोठा पु-नि- थानाधिकारी थाना किशनगंज द्वारा किया जा रहा है। कार्यवाही में शामिल टीम:

  1. भजनलाल आर-पी-एस प्रो. थानाधिकारी थाना कोतवाली बारां मय जाब्ता
  2. रमेशचन्द मेरोठा पु-नि- थानाधिकारी थाना किशनगंज मय जाब्ता
  3. भुवनेश मीणा आयुक्त नगर परिषद बारां मय नगर परिषद टीम बारां
  4. विश्वजीत सिंह, उप जिला कलेक्टर बारां
Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story