बारां। सांसद दुष्यंत सिंह द्वारा 28 जून को प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों के तहत जिला अस्पताल के नवीन भवन तथा बारां आरओबी (एलसी-38) का लोकार्पण भी निर्धारित था। किंतु, अंतिम समय में इन प्रमुख परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया, जिसके बाद बारां में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कार्यक्रम निरस्त होने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सांसद दुष्यंत सिंह पर कटाक्ष करते हुए सवाल उठाए कि यदि इन दोनों कार्यों का शिलान्यास पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा किया जाना था, तो फिर इनके लोकार्पण का झूठा प्रचार-प्रसार क्यों किया गया? कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा उदपुरिया, पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल, करणसिंह राठौड़, श्रीमती निर्मला सहरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा, पीसीसी सचिव धर्मराज मेहरा, सेवादल जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कशिष धाकड़, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेश बैरवा तथा कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शिमला बैरवा ने एक संयुक्त बयान जारी कर इसे भाजपा की विफलता और आंतरिक कलह का प्रत्यक्ष प्रमाण बताया है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के बीच श्रेय लेने की होड़, फीता काटने की राजनीति और आपसी गुटबाजी अब उस स्तर पर पहुंच चुकी है, जहां जनता के हितों से जुड़े करोड़ों रुपये के विकास कार्य इसकी भेंट चढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल का नवीन भवन वर्षों से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की बाट जोह रही जनता के लिए आशा का केंद्र है, वहीं आरओबी शहर की पुरानी यातायात समस्या के समाधान की महत्वपूर्ण परियोजना है। इनका ऐन वक्त पर कार्यक्रम रद्द होना प्रशासनिक अव्यवस्था, भाजपा सरकार की नाकामी, समन्वयहीनता और सत्ता संघर्ष को दर्शाता है।

नेताओं ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता विकास कार्यों को समय पर समर्पित करना नहीं, बल्कि फोटो खिंचवाना और राजनीतिक श्रेय बटोरना बन गई है। जनता के टैक्स के पैसे से निर्मित कार्यों को अपनी उपलब्धि बताने वाली भाजपा श्रेय की लड़ाई में इतनी उलझ गई है कि उसने जनहित को दरकिनार कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह पूरी स्थिति बारां की जनता का अपमान है, जो विकास और सुगम यातायात चाहती है, न कि राजनीतिक नौटंकी। कांग्रेस ने मांग की है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान स्वीकृत जिला अस्पताल के नवीन भवन और आरओबी सहित सभी पूर्ण परियोजनाओं को बिना किसी राजनीतिक दिखावे के तत्काल जनता को समर्पित किया जाए। साथ ही, भाजपा को अपनी गुटबाजी के कारण जनहित प्रभावित होने और जनता को हुई परेशानी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story