बारां। राजकीय चिकित्सालय से एक इनामी कैदी खिड़की तोड़कर फरार हो जाने की घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है, ज्ञात रहे कि गत रात्रि को तबीयत बिगड़ने पर उसे छबड़ा से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने चालानी गार्डो की लापरवाही मानते हुए पांचों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

हत्या का आरोपी 19 साल बाद पकड़ा गया था, अस्पताल से फिर हुआ फरार

प्राप्त जानकारी के अनुसार बारां मुख्यालय पर स्थित राजकीय चिकित्सालय से हत्या के मामले में करीब 19 वर्ष से फरार चल रहे ₹20,000 के इनामी आरोपी के पुलिस को चकमा देते हुए यकायक फरार हो जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ा कदम उठाया है। छीपाबड़ौद पुलिस ने 19 साल से फरार हत्या के इनामी आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया था, मध्य प्रदेश निवासी बल्लू जाटव पहचान बदलकर फरारी काट रहा था। उक्त कैदी के फरार होने के बाद बारां जिला पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है, विभिन्न थानों की पुलिस को सूचित किया गया है, साथ ही पुलिस टीमें भी उसे तलाश करने में जुट गई है।

नींद की झपकी का फायदा उठाकर भागा कैदी, पांच पुलिसकर्मी तलब

फरार कैदी के मामले में एसपी अभिषेक अंदासु ने कड़ी कारवायिका निर्णय लेते हुए पुलिस हेड सहित चारों चालानी गार्डों को तलब किया और इस संदर्भ की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में एसपी ने हेड प्रमोद कुमार के साथ चालानी गार्डों की गंभीर लापरवाही मानी है, एसपी ने हेड प्रमोद कुमार के साथ चालानी गार्ड जुनैद, लड्डूलाल, गोपाल और सूरजमल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। बतादें कि गत रात्रि को सीने में दर्द की शिकायत के बाद कैदी को उक्त पांचो पुलिसकर्मी छबड़ा से बारां अस्पताल लेकर पहुंचे थे और यहां मौका पाकर देर रात 2:30 बजे के करीब वह चालानी गार्डो को नींद की झपकी का फायदा उठाकर एक बार फिर फरार होने में कामयाब हो गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story