बारां। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र बारां के अभ्यर्थियों की नामांकन प्रक्रिया वर्ष 2022 चार दिवसीय 16 से 19 मार्च 2026 तक गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, कोटा में आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया निदेशालय गृह रक्षा राजस्थान, जयपुर द्वारा गठित चयन समिति (बोर्ड) के सदस्यों द्वारा सम्पन्न की जाएगी, जिसमें केन्द्र, गण के समादेष्टा, गण समादेष्टा, गृह रक्षा महानिदेशक के प्रतिनिधि एवं जिला पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में उपस्थित रहेंगे।

नामांकन हेतु एसएमएस और ई-मेल से मिलेगी सूचना

नामांकन प्रक्रिया में बारां केन्द्र के 81 रिक्त पदों के विरुद्ध कुल 5373 अभ्यर्थी भाग लेंगे। इस प्रक्रिया के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को उनके मोबाइल पर एसएमएस एवं ई-मेल द्वारा सूचना प्रेषित की जाएगी। तत्पश्चात अभ्यर्थी दिए गए लिंक अथवा विभागीय वेबसाइट home.rajasthan.gov.in/homeguards से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

तीन सप्ताह तक चलेगी चयन प्रक्रिया

गृह रक्षा स्वयंसेवकों की नामांकन प्रक्रिया लगभग तीन सप्ताह तक चलना सम्भावित है। जिसके लिए अलग-अलग जिलों में अभ्यर्थी को अलग-अलग समय पर उपस्थिति देने के लिए बुलाया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों से सम्बन्धित प्रवेश पत्र में वर्णित महत्वपूर्ण निर्देशों की पूर्ण पालना की जानी आवश्यक है।

अनिवार्य दस्तावेज और कमाण्डेन्ट के निर्देश

गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र कमाण्डेन्ट सीमा पारीक ने बताया कि "अभ्यर्थी को निर्धारित समय, दिनांक एवं स्थान पर आवश्यक मूल दस्तावेजों यथा जिले का मूल निवास, आयु प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, विशेष योग्यता प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, चिकित्सा प्रमाण-पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र, पुलिस सत्यापन प्रमाण-पत्र एवं प्रवेश पत्र के साथ उपस्थित होना होगा।" उन्होंने स्पष्ट किया कि नामांकन स्थल पर प्रवेश करने के पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को ग्राउण्ड से बाहर जाकर कोई भी दस्तावेज लाए जाने की अनुमति नहीं होगी। सम्बन्धित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के दूरभाष नम्बर 07453-237037 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story