बारां: सर्व हिन्दू समाज की बैठक में भव्य कलश शोभायात्रा की रणनीति तैयार
लालभैरू बस्ती में 1 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन की सफलता के लिए मंदिर में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बारां के श्री चतुर्भुजनाथ मंदिर में विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित आयोजन समिति के सदस्य और पदाधिकारी।
सर्व हिन्दू समाज लालभैरू बस्ती की एक बड़ी बैठक गत रात्रि में सर्राफा बाजार स्थित श्री चतुर्भुजनाथ मंदिर पर आयोजित की गई। बैठक में विराट हिन्दू सम्मेलन एवं भव्य कलश शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
आयोजन समिति एवं उपस्थित सदस्य
बैठक में आयोजन समिति के निम्नलिखित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे:
- संरक्षक: फूलचंद सोनी
- संयोजक: सन्नी सोनी
- सह संयोजक: नितिन सोनी
- उपाध्यक्ष: राजेश शर्मा
- कोषाध्यक्ष: दिनेश गर्ग
- सह कोषाध्यक्ष: आनंद बंसल
- सदस्य: विजेंद्र सिंह, श्याम लखारा, कल्याण गोस्वामी, प्रकाश खंडेलवाल, गिरिराज गौतम, श्याम गौतम, मनीष सिंह, रितेश मीणा, जगदीश नामा, उप बस्ती प्रमुख शंकरलाल चौहान, अजय गुप्ता, जितेंद्र खत्री, आनंद कसेरा, अर्पित गोयल, राजकुमार परिहार, बारूद प्रजापति, विनय खंडेलवाल, लक्ष्मीचंद गोयल, हेमंत लखारा, अरविंद विजय, बंटी पोरवाल, दीपक जंगम।
तैयारियों का विवरण एवं जनसंपर्क
बैठक को संबोधित करते हुए बस्ती पालक अशोक लखारा ने बताया:
"सर्व हिन्दू समाज आयोजन समिति लाल भैरू बस्ती बारां के तत्वावधान में आयोजित होने वाला हिन्दू सम्मेलन एवं भव्य कलश शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर पिछले कई दिनों से बस्ती क्षेत्र के मध्य स्थित मंदिरों पर रात्रि में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन किए जा रहे हैं।"
- प्रचार टोली द्वारा बस्ती के प्रमुख मंदिर व बस्ती चौराहों पर बैनर लगाए जा रहे हैं।
- भजन कीर्तन टोली ढोल मंजीरों के साथ रात्रिकालीन फैरी निकालकर बस्ती के हिन्दू परिवारों से संपर्क किया जा रहा है।
- बस्ती में पीले चावल के साथ कर पत्रक वितरित किए जा रहे हैं।
शोभायात्रा मार्ग एवं कार्यक्रम रूपरेखा
बस्ती पालक अशोक लखारा व आयोजन समिति के संयोजक सन्नी सोनी ने बताया कि:
"भव्य कलश शोभायात्रा गायत्री मंदिर के पास सब्जीमंडी प्रांगण से 01 फरवरी दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होकर बस्ती के प्रमुख मार्ग इन्द्रा मार्केट, शास्त्री मार्केट से गुजरती हुई सर्राफा बाजार, घंटाघर के रास्ते चौमुखा बाजार होती हुई श्रीजी चौक, पुलिस थाना कोतवाली के सामने से सब्जीमंडी में स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में हिन्दू सम्मेलन स्थल पर संगम होगी।"
इसके बाद के कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे:
- सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर धर्मसभा आयोजित की जाएगी।
- संतों एवं प्रमुख वक्ताओं द्वारा हिन्दू जागरण की दिशा को नई उर्जा एवं चेतना प्रदान की जाएगी।
- तत्पश्चात भारत माता की महाआरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
