हरियाली अमावस्या पर अटरू रोड स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ भव्य महाभिषेक
बारां के अटरू रोड स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में हरियाली अमावस्या पर अग्रवाल जागृति संगठन ने भव्य महाभिषेक कराया। उर्मिला बंसल के नेतृत्व में सदस्यों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

तस्वीर में बारां के भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पारंपरिक परिधानों में मौजूद अग्रवाल जागृति संगठन की महिलाएं नजर आ रही हैं।
बारां। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर शहर के अटरू रोड स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में अग्रवाल जागृति संगठन की ओर से भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से महाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की गई। संगठन की अध्यक्षा श्रीमती उर्मिला बंसल के नेतृत्व में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में संगठन की सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महाभिषेक के दौरान संगठन की सभी सदस्यों ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए और धूमधाम से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की गई। महाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संगठन की मीडिया प्रभारी नीतू गुप्ता, कोषाध्यक्ष शीला सिंगल एवं दमयंती गोयनका ने बताया कि हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था, आपसी प्रेम और एकता की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में चंचल मित्तल, दीप्ति अग्रवाल, मीना मंगल, उषा निरंजन गोयल, ममता गोयनका, मंजू गोयल, सुनीला अग्रवाल, स्वाती झालावाड़ी, उषा गोयल सांगोद, आशा गोयल, आशा गुप्ता, सुधा गोयनका, अंजना गोयल, गीता गोयनका, मेना बंसल, सुधा अग्रवाल, उषा आइसक्रीम, रेना अग्रवाल, सुरेखा गोयल, स्वेता अग्रवाल एवं सरोज कार्यालयों, शशि गोयल, पुष्पलता गोयल सहित संगठन की सभी सदस्याएं उपस्थित रहीं। हरियाली अमावस्या पर आयोजित महाभिषेक के माध्यम से संगठन की सदस्यों ने धार्मिक आस्था के साथ आपसी प्रेम और एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
