बारां। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बारां शहर में आयोजित दसवीं पदयात्रा एवं श्रीबड़ा बालाजीधाम पर सम्पन्न एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों की सफलता पर जनप्रतिनिधियों ने सभी सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

भव्य पदयात्रा और जनसैलाब

श्रीराम स्टेडियम से श्रीबड़ा बालाजीधाम तक निकाली गई इस भव्य पदयात्रा में उमड़े जनसैलाब एवं श्रद्धालुओं के उत्साह ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। आयोजन को सफल बनाने में दानदाताओं, सहयोगियों, समाजसेवियों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, समाजों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का विशेष योगदान रहा।

जनप्रतिनिधियों का आभार संदेश

पूर्व मंत्री एवं अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया, बारां जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया तथा कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल ने संयुक्त रूप से सभी सहयोगकर्ताओं, व्यवस्थापकों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "सभी के सहयोग, समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता से ही यह आयोजन गरिमामय एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका।"

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी वर्षों में भी इसी प्रकार जनसहयोग एवं आस्था का यह सिलसिला निरंतर बना रहेगा तथा धार्मिक एवं सामाजिक एकता को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story