बारां में हनुमान जन्मोत्सव पर श्रीराम स्टेडियम से निकलेगी 10वीं विशाल पदयात्रा
हनुमान जन्मोत्सव पर श्रीराम स्टेडियम से बड़ां बालाजी धाम तक विशाल पदयात्रा निकलेगी, जिसमें हाड़ौती मंडल के संतों सहित हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।

बारां जिला मुख्यालय पर हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाली विशाल पदयात्रा की तैयारियों को लेकर जानकारी देते आयोजन समिति के सदस्य।
बारां। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 अप्रैल गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर 02 अप्रैल (गुरुवार) को दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय स्थित श्रीराम स्टेडियम से विशाल पदयात्रा श्री बड़ां बालाजी धाम (बड़ां) के लिए रवाना होगी।
पदयात्रा का गौरवमयी दसवां वर्ष और जन-भागीदारी
अन्ता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया तथा कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल ने बताया कि "यह पदयात्रा इस वर्ष अपने दसवें वर्ष में प्रवेश कर रही है, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था और एकता का प्रतीक बन चुकी है।" उन्होंने सभी सनातन धर्मप्रेमी बंधुओं, विभिन्न हिन्दू सामाजिक संगठनों, समाजों के पदाधिकारियों एवं जिलेवासियों से अधिकाधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत एवं क्षेत्र की सहभागिता
पदयात्रा में क्षेत्र के विभिन्न गांवों जैसे मियाड़ा, कोयला, बोहत, ईश्वरपुरा, हिंगोनिया, रायथल, सीसवाली, मांगरोल, सीमली, सांकली, विजयपुर, आंखेड़ी, बोरेड़ी, चैनपुरिया, बमूलिया, तिसाया, भैरूपुरा, मजरावता, खेड़ली भेड़ोलिया सहित अन्य स्थानों से आने वाली पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं का श्री बड़ां बालाजी धाम पर तिलक, माल्यार्पण एवं शर्बत पिलाकर भव्य स्वागत किया जाएगा।
संत समागम और गरिमामयी उपस्थिति
इस पदयात्रा में हाड़ौती मंडल अध्यक्ष महामंडलेश्वर रामनरेशदास जी महाराज, महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास जी महाराज (सीसवाली), महंत फरसा वाले महाराज तपस्वी जी (शाहाबाद), महंत मधुसूदनदास जी (पार्वती पुलिया), धर्मदास जी महाराज, हनुमानदास जी महाराज, कल्याणदास जी महाराज, महंत रामदास जी महाराज (लटूरी), हाड़ौती मंडल कोतवाल जी, महंत माधवदास जी (राधापुरा) सहित जिले के अनेक संत-महापुरुष अपनी गरिमामयी उपस्थिति देंगे।
महाप्रसादी, सुंदरकांड पाठ एवं महाआरती का आयोजन
कार्यक्रम के तहत 02 अप्रैल को सायंकाल श्री बड़ां बालाजी मंदिर परिसर में महाप्रसादी एवं मांगलिक भोज, सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ तथा भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए जनसहयोग से भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया, कार्यक्रम संयोजक पानाचन्द मेघवाल एवं श्री पार्श्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं बारां जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अपने परिवारजनों एवं इष्टमित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस पुण्य आयोजन का लाभ लेने का आग्रह किया है।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
