बारां। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित 10वीं विशाल धार्मिक पदयात्रा का शहर में भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।

पदयात्रा का भव्य स्वागत और आयोजन

शहर के मांगरोल रोड स्थित डोल मेला ग्राउंड पर कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ द्वारा पदयात्रियों का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान अंता विधायक प्रमोद जैन भाया, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, पूर्व विधायक पाना चंद मेघवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा ,कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज सहित अनेक नेता पदयात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम में अंता पूर्व चेयरमैन मुस्तफा खान ,डीसीसी उपाध्यक्ष जाकिर मंसूरी, अशरफ देशवाली, बुलंद इकबाल ,मल्लू भाई अंता ,कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष शाहिद कुंडी, प्रदेश समन्वयक नासिर मिर्जा, पूर्व प्रदेश सचिव रईस फेजी, अब्दुल अज़ीज अंसारी, पूर्व पार्षद नियाज मोहम्मद,निसार अहमद फोटोग्राफर ,सलमान खान, फरीद नॉटी, पप्पू भाई, बृजमोहन सुमन,दिलीप सुमन ,शिवम पांचाल एवं लियाकत अंसारी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एकता और भाईचारे का संदेश

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि "इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं।" पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। अंत में कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की ओर से सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया और ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story