राजेंद्र शर्मा, बारां।


चुनाव परिणाम और विजय

बारां कृषि उपज मंडी हम्माल मजदूर संघ के अध्यक्ष हेतु रविवार को कोटा रोड स्थित मनिहारा महादेव मंदिर परिसर में संपन्न हुए चुनाव में लगातार चौथी बार रमेश सुमन को जीत मिली है।

चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले मतों का विवरण इस प्रकार है:

  • रमेश सुमन: 762 मत
  • हंसराज गोस्वामी: 681 मत
  • निरस्त मत: 47

ऐसे में 81 मतों से रमेश सुमन को विजयी मिली। रमेश सुमन की यह लगातार चौथी जीत है।


मतदान प्रक्रिया का विवरण

हम्माल मजदूर संघ के चुनाव के लिए मतदान सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव प्रभारी शान्तीलाल जैन एवं किशन बंसल ने बताया कि:

  • कुल मतदाता: 1750
  • कुल मतदान: 1490 मतदाताओं ने मतदान किया।

सहयोगी सदस्य

मतदान के दौरान निम्नलिखित सदस्यों का विशेष सहयोग रहा:

  • रमेशचंद नागर (पूर्व मंडी मुनीम संघ अध्यक्ष)
  • हंसराज गोचर
  • जोधराज गोचर
  • अंकित जैन

"बारां कृषि उपज मंडी हम्माल मजदूर संघ के अध्यक्ष हेतु रविवार को कोटा रोड स्थित मनिहारा महादेव मंदिर परिसर में संपन्न हुए चुनाव में लगातार चौथी बार रमेश सुमन को जीत मिली है।"

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story