बारां जिले के शाहबाद उपखंड क्षेत्र के कलोनी गांव में प्रस्तावित ग्रीनको पावर प्रोजेक्ट को लेकर विरोध तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश यादव ने सघन जंगल को काटकर पावर प्रोजेक्ट के निर्माण को प्रकृति व मानवता के प्रति पाप करार दिया है।

दिनेश यादव ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए करोड़ों पेड़ों की कटाई की जा रही है, जो पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय ग्राम सभाओं में ग्रामीणों और किसानों को अंधेरे में रखा गया। साथ ही कार्यवाही के दौरान अधिकारियों और कंपनी के कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों के फर्जी हस्ताक्षर किए गए।

यादव ने बताया कि केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने भी इस मामले में राज्य सरकार को पुनर्विचार करने के निर्देश दिए हैं। इस मुद्दे को लेकर सामाजिक और कानूनी स्तर पर भी सक्रियता बढ़ी है।

इसी क्रम में “हम लोग” संस्था द्वारा अदालत परिसर में प्रस्तावित ग्रीनको पावर प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए सघन जंगल की कटाई के विरोध में हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में दिनेश यादव सहित समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता, पूर्व प्रधान व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजीत सिंह माथनी, चंबल परियोजना सभापति सुनील गालव, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कमलेश दुबे, वर्तमान अध्यक्ष हरिओम भारद्वाज, समाज सेवी व पर्यावरणविद् प्रशांत पाटनी, राकेश व्यास, गब्बर यादव, अजय चौधरी, रामसिंह चौधरी, टीपीएस सेठी, खालिद इकबाल, नेहा और हर्षाली श्रीवास्तव सहित अधिवक्ता, समाज सेवी और राजनीतिक पदाधिकारी शामिल रहे।

यह विरोध अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की चिंता को सामने लाता है, बल्कि प्रशासनिक प्रक्रिया और जनसहमति को लेकर उठ रहे सवालों को भी उजागर करता है, जिससे इस प्रोजेक्ट का भविष्य अब व्यापक बहस का विषय बनता जा रहा है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story