बारां। राजस्थान के बारां जिले के अंता क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक नागदा शिव मंदिर परिसर उस समय समाज के गौरव और एकता का गवाह बना, जब अखिल भारतीय तेली महासभा की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण और जिलाध्यक्ष मुरारी राठौर का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल समाज की सांगठनिक शक्ति का परिचय दिया, बल्कि सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध एक वैचारिक क्रांति का शंखनाद भी किया।

समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर (कोटा) रहे, जबकि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शिवजी चंद्रवाल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि बाबूलाल राठौर ने समाज की मजबूती के लिए एकता को अनिवार्य बताते हुए कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका सुनिश्चित कर सकता है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता रामेश्वर राठौर नैणावा ने समाज में बढ़ती 'पहरावनी' की कुरीति पर प्रहार करते हुए एक क्रांतिकारी प्रस्ताव रखा। उन्होंने सुझाव दिया कि शादी-ब्याह और सामाजिक आयोजनों में उपहार स्वरूप कपड़ों के स्थान पर लिफाफा देने की परंपरा शुरू की जाए, जिसे उपस्थित जनसमूह ने ध्वनिमत से अपना समर्थन दिया।

मंच से प्रदेश अध्यक्ष शिवजी चंद्रवाल, कोटा ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामदयाल राठौर बिसलाई, प्रदेश उपाध्यक्ष नरोत्तम दयाल राठौर मिर्जापुर और प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश राठौर कोयला ने आगामी पंचायत चुनावों की ओर संकेत करते हुए समाज के युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा में आने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष मुरारी राठौर ने पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ समाज सेवा की शपथ ली और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस गरिमामय कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय विधि सलाहकार लालचंद राठौर ढाबी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमचंद राठौर दुगारी, झालावाड़ जिलाध्यक्ष त्रिलोकचंद राठौर खानपुर, कोटा छात्रावास अध्यक्ष सोनू साहू जाडला और कोटा महानगर युवा जिलाध्यक्ष संजय कुमार साहू उपस्थित रहे।

शपथ लेने और कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामावतार राठौर अंता, उपाध्यक्ष केवलचंद्र राठौर केलवाड़ा, संगठन महामंत्री रामदयाल राठौर बंबुलिया कलां, महामंत्री एवं विधि प्रमुख राजेंद्र कुमार राठौर एडवोकेट, महामंत्री सत्यनारायण राठौर दिवाली, महामंत्री जगदीश प्रसाद राठौर, प्रवक्ता ब्रजमोहन राठौर, कोषाध्यक्ष देवकीनंदन राठौर मिर्जापुर वाले, सहकोषाध्यक्ष दौलत राम राठौर खुरीवाले, कार्यालय मंत्री चंद्रप्रकाश राठौर दिलोदा, प्रचार मंत्री माणकचंद डगवाल, कालू लाल राठौर दुगारी, राधेश्याम राठौर, राजेंद्र कुमार राठौर बंबुलिया कला, जिला मंत्री भंवर राठौर अंता, रघुवीर राठौर देवरी शाहाबाद, गोवर्धन राठौर मेलखेड़ी, जिला सलाहकार बालमुकुंद राठौर अंता, जिला संरक्षक राम प्रताप राठौर, जगदीश राठौर पलायथा, जिला सलाहकार जानकीलाल की लोरी केलवाड़ा, पूरबचंद राठौर केलवाड़ा, माखनलाल राठौर समरानिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य सत्यनारायण राठौर शाहीपुरा मांगरोल, राजेंद्र राठौर मोठपुर वाले, हरिशंकर चौधरी बारां, अंता तहसील अध्यक्ष रितेश कसोदानिया, शाहबाद तहसील अध्यक्ष श्रीकृष्ण राठौर समरानीया, अटरू तहसील अध्यक्ष मनोज राठौर भैसड़ा, युवा नेता गोलू, हरिओम राठौर गजनपुरा, मोहनलाल राठौर बी.ओ. खानपुर और बारां नगर अध्यक्ष रामस्वरूप डगवाल सहित समाज के सैंकड़ों प्रबुद्धजन और मातृशक्ति उपस्थित रही। सभा का सफल संचालन जिला महामंत्री जगदीश राठौर केलवाड़ा द्वारा किया गया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story