बारां स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नियमित विद्यार्थियों के लिए जून 2026 की मिड टर्म परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। महाविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा तिथियों के साथ विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए हैं।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बारां के प्राचार्य प्रोफेसर रामकेश मीणा ने बताया कि स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम और बीएससी सेमेस्टर द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम जून 2026 की मिड टर्म परीक्षाएं 13 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 21 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि स्नातकोत्तर स्तर पर एम.ए. सेमेस्टर द्वितीय एवं चतुर्थ जून 2026 की मिड टर्म परीक्षाएं 13 जुलाई 2026 से शुरू होकर 16 जुलाई 2026 तक संचालित होंगी। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी नियमित विद्यार्थियों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में उपस्थित रहने की अपील की है।

प्राचार्य प्रोफेसर रामकेश मीणा ने स्पष्ट किया कि जो विद्यार्थी मिड टर्म परीक्षा में अनुपस्थित रहेंगे, उनके आंतरिक मूल्यांकन के अंक मुख्य परीक्षा के साथ नहीं जुड़ेंगे। ऐसी स्थिति के लिए संबंधित विद्यार्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से परीक्षा कार्यक्रम एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए सीधे महाविद्यालय आकर संपर्क करने की अपील की है, ताकि परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी समय पर प्राप्त की जा सके।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story