वन भूमि पर अवैध कब्जा और पर्यावरण का नुकसान

ज्ञापन में ग्रामवासियों ने बताया कि:

  • महोदरी नाथान, महोदरी, खेरवा, सिमलोद, सिंगरी, मोयदा व लकड़ाई गांव में पिछले कई वर्षों से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा वन भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ है।
  • अतिक्रमियों ने वन भूमि के हरे-भरे पेड़ों को काटकर समतल कर दिया और फसल की बुवाई की हुई है।
  • अतिक्रमियों ने वनभूमि पर कई जगह फसल के साथ-साथ मकानों का निर्माण तक कर रहना शुरू कर दिया है।
  • अतिक्रमियों द्वारा इन गांवों की वनभूमि को कृषि भूमि में बदला जा रहा है। इससे पर्यावरण का संतुलन भी बिगड़ता जा रहा है।
  • वनभूमि नष्ट होने से वन्यजीव-जंतुओं का जीवन समाप्त होता जा रहा है।

ग्रामवासियों की मांग और अधिकारियों की उदासीनता

"ज्ञापन में ग्रामवासियों ने मांग की है कि शीघ्र इन सभी गांवों से अतिक्रमण हटाकर पौधारोपण करवाया जाए। ताकि वनभूमि का अस्तित्व बना रहे।"

इस संबंध में पूर्व में शिकायत की गई, लेकिन अतिक्रमण हटाने को लेकर स्थानीय वनाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कोई कार्यवाही नहीं की है। जिससे अतिक्रमियों के हौंसले बुलंद हो रहे है।


ज्ञापन देने वाले ग्रामवासी

ज्ञापन में शामिल प्रमुख नाम:

  • समाजसेवी दशरथ सिंह, शिवप्रकाश, सुरेश, गिर्राज लोधी
  • गीताबाई खेरवा, बजरंगलाल, लक्ष्मीनाथ योगी
  • नंजी भील, द्रोपदी भील, हरिओम, कजोड़ योगी आदि।
Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story