बारां: हनुमान जन्मोत्सव पदयात्रा में फूड एसोसिएशन पिलाएगा ठंडा शरबत और पेयजल
फूड एसोसिएशन की बैठक में निर्णय, श्रीराम स्टेडियम पर 2 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल और शरबत की व्यवस्था की जाएगी।

बारां के कोटा रोड स्थित निजी मैरिज गार्डन में आयोजित फूड एसोसिएशन की बैठक में मौजूद अध्यक्ष जितेंद्र अदलक्खा, महामंत्री संजय शर्मा व अन्य कार्यकारी सदस्य।
बारां। फूड एसोसिएशन की बैठक बुधवार को कोटा रोड स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में आयोजित की गई। यह बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र अदलक्खा एवं महामंत्री संजय शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि गुरुवार को आयोजित होने वाली भव्य हनुमान जन्मोत्सव पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पेयजल व शरबत की विशेष व्यवस्था एसोसिएशन द्वारा की जाएगी।
राम स्टेडियम पर दोपहर 1 बजे से सेवा कार्य का शुभारंभ
फूड एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष महेंद्र शर्मा (कस्तूरी) ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में 2 अप्रैल गुरुवार को अंता-मांगरोल विधायक प्रमोद जैन भाया, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया एवं पदयात्रा के संयोजक पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल के सानिध्य में जिले भर से धर्म प्रेमी एकत्रित होंगे। इस विशाल पदयात्रा के आयोजन को मद्देनजर रखते हुए फूड एसोसिएशन द्वारा "2 अप्रैल गुरुवार को श्रीराम स्टेडियम पर दोपहर 1 बजे से ही ठंडे व शीतल पेयजल एवं शरबत की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।"
बैठक में कार्यकारी सदस्यों ने दी सर्वसम्मति
उक्त जनसेवा का निर्णय फूड एसोसिएशन की बैठक में उपस्थित सभी कार्यकारी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया है। जिले भर से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एसोसिएशन ने व्यापक स्तर पर अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक में संजय अग्रवाल, हरीश झालावाडी, नरेश अग्रवाल, दिवाकर शर्मा, यश नैनवा, मोनू खींची, सत्यनारायण कुशवाह, कौशल गौतम, भीम सिंह राजपुरोहित, अभिषेक जैन, मनोज अग्रवाल एवं विकास खंडेलवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
