बारां में खाद संकट पर किसानों का प्रदर्शन, नरेश मीणा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों किसान
बारां में खाद संकट को लेकर नरेश मीणा के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कामखेड़ा धाम से रैली निकली और पूर्व प्रधान वंदना नगर ने कांग्रेस छोड़कर समर्थन की घोषणा की।

तस्वीर में किसान नेता नरेश मीणा बारां में आयोजित प्रदर्शन के दौरान मंच पर हाथ उठाकर संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद हैं।
बारां जिले में गहराते खाद संकट को लेकर शुक्रवार को सैकड़ों किसानों ने भगत सिंह सेना के नेता नरेश मीणा के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलेभर से पहुंचे किसानों ने खाद की पर्याप्त आपूर्ति की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन से पहले कामखेड़ा धाम से किसानों की दुपहिया वाहन रैली शुरू हुई। इसमें पूर्व मंत्री राजेंद्र गुड़ा, नगर परिषद के पूर्व सभापति कमल राठौर, किशनगंज के उप प्रधान संदीप शर्मा, रामहेत मीणा सहित बड़ी संख्या में किसान और युवा शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों की तुलना में बाहरी लोगों की संख्या अधिक दिखाई दी। कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरा जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर पुलिस छावनी बना हुआ दिखाई दिया।
प्रदर्शन के दौरान अटरू की पूर्व प्रधान श्रीमती वंदना नगर ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर नरेश मीणा का समर्थन करने की घोषणा की। इस अवसर पर नरेश मीणा ने उन्हें बारां पंचायत समिति से प्रधान का उम्मीदवार घोषित किया।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित प्रदर्शन को किसान नेता नरेश मीणा, नगर परिषद के पूर्व सभापति कमल राठौर, पूर्व उप प्रधान संदीप शर्मा सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। खाद की पर्याप्त आपूर्ति को लेकर किसानों का यह प्रदर्शन जिले में खाद संकट के मुद्दे को लेकर आयोजित किया गया।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
