जिले में ERCP योजना के अंतर्गत रामगढ़ एवं महलपुर में निर्माणाधीन बड़े बांधों के पानी को प्राथमिकता एवं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों एवं किसानों ने किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया कि इन दोनों बांधों के निर्माण के लिए बारां जिले के लोगों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है, इसके बावजूद जिले को पर्याप्त जल उपलब्ध नहीं कर अन्य जिलों की ओर पानी भेजा जाना क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय है। ग्रामीणों ने मांग की कि दोनों बांधों से मिलने वाले पानी पर प्रथम अधिकार बारां जिले के किसानों एवं आमजन का होना चाहिए।

ज्ञापन में यह भी मांग रखी गई कि जिले की सिंचाई एवं पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ति के बाद ही शेष पानी अन्य जिलों को दिया जाए, जिससे बारां जिले का समुचित विकास सुनिश्चित हो सके और क्षेत्रवासियों के साथ न्याय हो।

ज्ञापन सौंपने वालों में मनीष धाकड़, जितेंद्र सिंह रहलाई, चौथमल नागर, रामनिवास खेराली, दीपक नागर, हरीश मीणा, सुरेंद्र गोविंदपुरा, राजू नागर, त्रिलोक मनीष, ओम अमलावद, लोकेश भखड़ं, आशु खेराली, रामराजसुमन, निर्मल सलवादिया, नवीन कुलमंडा, निर्मल बलहवान, संजय राजपूत, वीरेंद् सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story