बारां: एमिनेंट और आकाश इंस्टीट्यूट ने प्रबुद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया
बारां में आयोजित गरिमामय समारोह में शिक्षाविदों, समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों की 50 से अधिक विभूतियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

बारां में आयोजित संयुक्त सम्मान समारोह के दौरान दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि और सम्मानित होते क्षेत्र के गणमान्य प्रबुद्धजन।
बारां। एमिनेंट व आकाश परिवार की ओर से संयुक्त तत्वाधान में प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह का भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों तथा प्रबुद्धजनों की प्रेरणादायक उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ गई।
अतिथियों का भव्य अभिनंदन और दीप प्रज्वलन
संस्था के चेयरमैन प्रवीण शर्मा, डॉ हेमंत गोयल एवं डॉक्टर सुधीर ने कार्यक्रम में आमंत्रित सभी अतिथियों का पुष्प मालाओं एवं तिलक के साथ भव्य अभिनंदन किया, जिसके चलते पूरे वातावरण में आत्मीयता और सम्मान का भाव परिलक्षित हुआ। काठ्या बाबा आश्रम के आचार्य परमानंद, पूर्व विधायक हेमराज मीणा, पूर्व चेयरमैन कैलाश शर्मा, पेट्रोलियम संगठन के पदाधिकारी विनोद अदलक्खा, प्रोफेसर सुनील हावा, के एम मीणा ने कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया, जो कि ज्ञान-प्रकाश और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।
अनुभव और संस्कारों की महत्ता पर विशेष चर्चा
इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षा के प्रसार, समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना तथा युवाओं में सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया। "उन्होंने समाज निर्माण में प्रबुद्ध जनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।" वक्ताओं ने समारोह के सफल आयोजन में शिक्षण संस्थान की समूची टीम के सदस्यों के समर्पण, अनुशासन एवं उत्कृष्ट समन्वय की सराहना की। "अनुभव- ज्ञान और संस्कारों की अमूल्य धरोहर को एमिनेंट व आकाश इंस्टीट्यूट द्वारा नमन" के ध्येय वाक्य के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा।
विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनेक प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया, जिसमें पेंशनर समाज के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, एस्ट्रोलॉजर राम कल्याण दिवाकर, कवि सुरेंद्र यादवेंद्र, श्याम गौतम, मदन मोहन गालव बैडक्या, महावीर मथोडिया, मोहम्मद निसार, पंडित सुरेश चंद्र शर्मा, समाजसेवी एवं सनाढ्य ब्राह्मण पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, पूर्व जिला परिषद डायरेक्टर सुरेश तिवारी, आर्य समाज के पदाधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, प्रहलाद राठौर, प्रमोद राठौर, रघुवीर सिंह गौड़, प्रहलाद कुमावत, सत्यनारायण गौतम, बैजनाथ मीणा, प्रमोद शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, चैतन्य कुमार शर्मा, भगवान लाल शर्मा, चंद्र प्रकाश नागर, ओमप्रकाश शास्त्री, बालकिशन सोनी, तिलक अरोड़ा, बृजमोहन शर्मा, रघुवीर शर्मा, एड. हजारीलाल भार्गव, रामस्वरूप मीणा, मोहनलाल, रामेश्वर, जोधराज नागर, हेमराज गोयल, चौथमल सोनी, विमल चंद जैन, रामगोपाल, रामनिवास मीणा, बाबूलाल, गिरधर गोपाल राठौर, ट्रक यूनियन के अध्यक्ष मन्नू पठान, बारां व्यापार महासंघ के अध्यक्ष योगेश कुमरा बाटा, कन्हैयालाल, ओ.पी. पारेता, महावीर प्रसाद वैष्णव और अजीत सिंह माथनी को सम्मानित किया गया।
मातृशक्ति का गौरव और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
महिला शक्ति के रूप में सेवानिवृत्ति शिक्षा अधिकारी सरोज दीक्षित, जय किशन मीणा, श्रीमती कुसुम लता जैन, श्रीमती कमला रानी तनेजा, श्रीमती कन्या देवी, श्रीमती पिस्ता बाई गोयल, श्रीमती इंदिरा नामा, श्रीमती बिरधी बाई, डॉ शारदा चतुर्वेदी, श्रीमती सावित्री दाधीच, श्रीमती शकुंत देवी एवं श्रीमती गोमाबाई राठौर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न विषयों पर आकर्षक प्रस्तुति प्रस्तुत कर उपस्थित गणमान्य नागरिकों का मन मोह लिया गया। कार्यक्रम के अंत में हर्षित शर्मा ने सभी का धन्यवाद व्यापित किया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
