बारां बिजली निगम परिसर में खड़े वाहन में लगी आग, जलकर राख
चार मूर्ति स्थित विद्युत कार्यालय में खड़ी गाड़ी जलने से हड़कंप मच गया, दमकल कर्मियों ने सूझबूझ से अन्य वाहनों को बचाया।

बारां के चार मूर्ति स्थित बिजली निगम परिसर में रविवार को अचानक आग लगने के बाद जलकर राख हुआ वाहन और बचाव कार्य में जुटी दमकल टीम।
बारां। शहर के चार मूर्ति स्थित बिजली निगम परिसर में खड़े एक वाहन में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया, लेकिन आग से वाहन पूरी तरह राख हो गया। रविवार को दूसरी बार खड़ी गाड़ी में आग लगी है।
हादसे का विवरण और बचाव कार्य
हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल कर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा वहां पर दूसरे वाहन भी खड़े हुए थे। ---

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
