बारां। ईद के पावन मौके पर हजारों नमाजियों ने ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा की और देश में भाईचारा और अमन के पैगाम के लिए विशेष दुआएं मांगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व अंता विधायक प्रमोद जैन भाया और पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल सहित कई गणमान्य नेताओं ने मौके पर पहुंचकर अल्पसंख्यक समुदाय को दिली मुबारकबाद पेश की।

दिग्गजों ने दी मुबारकबाद और आपसी प्रेम का संदेश

इस मौके पर कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री एवं अंता विधायक प्रमोद जैन भाया तथा पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन, शहर अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज और सेवादल अध्यक्ष शिव शंकर यादव सहित आदि ने नमाज के पश्चात अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का अभिवादन किया तथा गले मिलकर मुबारकबाद दी। ईद के पावन अवसर पर शहर में अल्पसंख्यक समाज के नेताओं और गणमान्य नागरिकों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष शाहिद कुंडी व कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी की मौजूदगी में सभी नेता एक-दूसरे से गले मिले और ईद की दिली मुबारकबाद दी।

गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर पूर्व वाइस चेयरमैन हाजी अब्दुल गनी, डीसीसी उपाध्यक्ष जाकिर मंसूरी, डीसीसी उपाध्यक्ष अशरफ देशवाली, अल्पसंख्यक प्रदेश कॉर्डिनेटर नासिर मिर्जा, पूर्व प्रदेश सचिव रईस फेजी, पूर्व पार्षद अख़लाक़ अंसारी, पूर्व पार्षद नियाज मोहम्मद, निसार अहमद, बॉबी राईन, आज़म लाला पठान, साजिद परवेज, इमरान मास्टर, अल्सार खान, लकी अली मस्तान, सलीम मोहम्मद, जावेद अख्तर, कलीम अख्तर, रिंकू, कदीर अहमद, शादाब भाटी, तोसीफ मोहम्मद, फिरोज खान, सैफ अली खान, बल्लू निक्सन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी।

एकता और त्याग का पर्व

इस दौरान नेताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि "ईद का त्योहार हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, त्याग और एकता का संदेश देता है। यह पर्व समाज में मेल-मिलाप बढ़ाने और दिलों को जोड़ने का काम करता है।" उन्होंने आगे कहा कि "ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी रिश्ते मजबूत होते हैं।" सभी ने देश और प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ की तथा सामाजिक समरसता को बनाए रखने, आपसी भेदभाव को दूर करने और मिल-जुलकर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

प्रशासन की सतर्कता और उल्लास का माहौल

इस मौके पर मौजूद लोगों ने भी एक-दूसरे को मुबारकबाद देकर खुशी का इजहार किया। दूसरी और जिला व पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। डेस्क प्रभारी महोदय उक्त समाचार के साथ दोनों ही फोटो प्रकाशित करने का श्रम करें। धन्यवाद।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story