बारां। ऐतिहासिक डोल मेले के रंगमंच पर शुक्रवार रात लोक संस्कृति, राजस्थानी रंग और बॉलीवुड धुनों का संगम देखने को मिला। अनंत इवेंट की सांस्कृतिक संध्या में नॉनस्टॉप चित्रहार की प्रस्तुतियों ने मेलार्थियों को देर रात तक बांधे रखा। बॉलीवुड गीतों की धुन पर दर्शक झूमते रहे तो राजस्थानी लोक रंग की प्रस्तुतियों ने भी खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद ग्रुप के एंकर चेतन शर्मा ने ‘देवा ओ देवा, गणपति देवा’ की स्तुति के साथ सांस्कृतिक संध्या को आगे बढ़ाया। मंच पर कलाकारों के पहुंचते ही दर्शकों में उत्साह दिखाई दिया।



अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी छबड़ा की नृत्यांगनाओं ने पारंपरिक अंदाज में विद्युत गति से लोक नृत्य प्रस्तुत किया। उनकी लय, ताल और भाव-भंगिमाओं ने दर्शकों को आकर्षित किया। प्रस्तुति के दौरान दर्शक तालियां बजाते हुए झूमते रहे।

डोल मेला रंगमंच के मीडिया प्रभारी लक्ष्मण वर्मा सागर ने बताया कि कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक कलाकारों ने अलग-अलग अंदाज में प्रस्तुतियां देकर मंच को जीवंत कर दिया। बॉलीवुड गीतों की श्रृंखला में राजस्थानी तड़का जुड़ने से सांस्कृतिक संध्या में लोक रंग और अधिक उभरकर सामने आया।

नृत्यांगना किस्मत ने ‘बूंदी का दरवाजा पे मंड रही मोरनी’ गीत पर आकर्षक प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। राजस्थानी लोकधुन और नृत्य की थिरकन के बीच पूरा पांडाल तालियों से गूंज उठा। नॉनस्टॉप चित्रहार की प्रस्तुतियों के साथ सांस्कृतिक संध्या देर रात तक दर्शकों को जोड़े रही।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story