बारां जिला फोटोग्राफी सोसायटी का भव्य मिलन समारोह संपन्न, 500 फोटोग्राफरों ने लिया भाग
बारां में जिला फोटोग्राफी सोसायटी के मिलन समारोह में 500 फोटोग्राफर जुटे, वरिष्ठों का सम्मान और नई तकनीकों पर हुआ विशेष संवाद।

तस्वीर में बारां जिला फोटोग्राफी सोसायटी के मिलन समारोह में एकत्र हुए जिलेभर के फोटोग्राफर नजर आ रहे हैं।
बारां जिला फोटोग्राफी सोसायटी के तत्वावधान में मयूर एल्बम प्रिंटिंग एवं नागर मिक्सिंग के सहयोग से फोटोग्राफरों का मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिलेभर से करीब 500 फोटोग्राफरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी फोटोग्राफरों के लिए राजस्थानी भोजन का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष संपत नागर, फाउंडर अध्यक्ष राज सक्सेना, सचिव महावीर पंकज एवं कोषाध्यक्ष गणेश चैरसिया के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि मयूर प्रिंटिंग जयपुर पवन शर्मा, पवन चितोड़ा, रूढ़ सेठ मेंबर दीपक शर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष योगेश कुमार, व्यापार संघ पूर्व अध्यक्ष ललित खंडेलवाल, प्रेस क्लब बारां एवं बारां सोसायटी के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।
समारोह के दौरान नवनियुक्त तहसील नगर अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन की एकता, फोटोग्राफरों के हितों, आपसी सहयोग एवं नई तकनीकों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में फोटोग्राफी के क्षेत्र में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे वरिष्ठ फोटोग्राफरों का सम्मान किया गया। वरिष्ठ फोटोग्राफरों ने अपने अनुभव साझा करते हुए नई पीढ़ी के फोटोग्राफरों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में फोटोग्राफी से जुड़ी विशेष एवं उपयोगी जानकारियां भी साझा की गईं। आधुनिक कैमरा तकनीक, फोटो एवं वीडियो की गुणवत्ता, एडिटिंग, एल्बम प्रिंटिंग सहित फोटोग्राफी के क्षेत्र में लगातार हो रहे तकनीकी बदलावों के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संपत नागर ने बारां जिले के सभी फोटोग्राफरों से अपील करते हुए कहा कि सभी फोटोग्राफर बारां फोटोग्राफी सोसायटी में अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाएं, ताकि फोटोग्राफरों के साथ होने वाली समस्याओं में सोसायटी उनका सहयोग कर सके। उन्होंने कहा कि जो फोटोग्राफर सोसायटी में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते हैं, उनकी समस्याओं के लिए सोसायटी की जिम्मेदारी नहीं होगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फोटोग्राफरों की मौजूदगी और आपसी मेल-मिलाप से समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अंत में सभी अतिथियों, वरिष्ठ फोटोग्राफरों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। बारां जिला फोटोग्राफी सोसायटी की शुरुआत 1997 में हुई थी और संस्था लगातार फोटोग्राफी के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
