बारां। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग द्वारा गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्षण के आधार पर आज जिला चिकित्सालय नाथद्वारा द्वारा जिला राजसमंद पीयर असेसमेंट करने के लिए टीम असेसमेंट में डॉक्टर सतीश सिंघल उप नियंत्रक व इंद्रजीत चौहान नर्सिंग ऑफिसर ने जिला चिकित्सालय के सभी विभागों का निरीक्षण कर निर्धारित लक्ष्य की उपलब्धि को पूरा करने के लिए गंभीरता से लिया।

लक्ष्यों की प्राप्ति और एक्सटर्नल एसेसमेंट की तैयारी

निरीक्षण के दौरान टीम ने निर्देश दिए कि नोडल अधिकारी तथा अपनी क्वालिटी के साथ जल्द ही पूरा कर एक्सटर्नल एसेसमेंट करवाना सुनिश्चित करें। डॉक्टर नरेंद्र मेघवाल प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने बताया है कि "जल्द ही टीम द्वारा बताए गए कि गैप पूरे कर निर्धारित समय में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा।"

दो दिवसीय निरीक्षण में इनका रहा सहयोग

टीम असेसमेंट के दौरान डिप्टी कंट्रोलर उप नियंत्रक डॉ. हेमंत डडवारिया, नोडल अधिकारी डॉ. वर्षा मीणा, डा. सतीश अग्रवाल, डा. देवकीनंदन शर्मा, नर्सिंग अधीक्षक गोवर्धन लाल वर्मा, राजेश गौतम, जगमोहन, हरिमोहन सांवरिया, देवेंद्र मीणा, धर्मपाल सुमन, चेतन नागर सभी वार्ड प्रबंधकों के सहयोग से दो दिवसीय निरीक्षण पूर्ण किया गया। इस असेसमेंट के बाद जिला चिकित्सालय की सुविधाओं में सुधार होगा एवं रोगियों को और अधिक सुविधा मिलेगी।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story