बारां में कांग्रेस की मासिक बैठक 26 जुलाई को, संगठन सशक्तिकरण पर होगा बड़ा मंथन
बारां में 26 जुलाई को कांग्रेस की मासिक संगठनात्मक बैठक होगी, जिसमें संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।

तस्वीर में सफेद पृष्ठभूमि पर स्टैंड पर लगा हुआ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का तिरंगा ध्वज दिख रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी बारां की मासिक संगठनात्मक बैठक रविवार, 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी। बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से मंथन किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, श्रीजी चौक, बारां में दोपहर 1.00 बजे होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हंसराज मीणा करेंगे। कार्यक्रम में अंता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों, बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने तथा अन्य समसामयिक विषयों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, जिले के विधायक एवं पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, जिला प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, नगर निकायों के सभापति, चेयरमैन, नगर परिषद बारां के पार्षद, सभी प्रधान, सहकारी संस्थाओं एवं बैंकों के अध्यक्ष एवं सदस्य, कांग्रेस के अग्रिम संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन भाग लेंगे।
कैलाश जैन ने बताया कि बैठक में जिले में निवासरत एवं जिले से निर्वाचित अथवा मनोनीत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के सदस्य एवं पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक की सूचना सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सोशल मीडिया समूहों एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से भेज दी गई है।
उन्होंने सभी आमंत्रित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया है। बैठक को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
