जिला कांग्रेस कमेटी, बारां की मासिक बैठक 15 जून 2026 को दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, श्री जी का चौक, बारां में आयोजित होगी। जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा की अध्यक्षता में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन सृजन अभियान, जनहित के मुद्दों तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर व्यापक चर्चा की जाएगी।

जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित संगठन सृजन अभियान को लेकर विशेष विचार-विमर्श होगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, नई दिल्ली की राजस्थान प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती पूनम पासवान संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगी तथा उनसे सीधा संवाद स्थापित करेंगी।

बैठक के दौरान पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रस्तावित धरना कार्यक्रमों की तैयारियों और उनकी प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी। साथ ही संगठन को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को प्रभारी नियुक्त करने संबंधी प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, वर्तमान एवं पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, जिला प्रमुख, जिला परिषद एवं पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारी, कांग्रेस के विभिन्न अग्रिम संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्य और पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।

कैलाश जैन ने बताया कि बैठक की सूचना सभी संबंधित पदाधिकारियों और सदस्यों को सोशल मीडिया समूहों तथा प्रिंट मीडिया के माध्यम से भेज दी गई है। उन्होंने सभी आमंत्रित सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर प्रभावी रणनीति तैयार करने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। यह बैठक आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों की दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story