बैठक का समय और स्थान

  • जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी बारां की बैठक 23 फरवरी सोमवार को दोपहर 1.00 बजे रखी गई है।
  • बैठक का स्थान: जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय श्री जी का चोक, बारां।

मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षता

"इस बैठक के मुख्य अतिथि अन्ता विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया होंगे तथा अध्यक्षता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा करेंगे।"


बैठक का उद्देश्य एवं सहभागी

नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा ने बताया कि "कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा को लेकर यह बैठक रखी गई है।"

इस बैठक मंें अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा, जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया, पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल, करणसिंह राठौड, श्रीमती निर्मला सहरिया, कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठनों, प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण, सभी ब्लाॅक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष भाग लेंगे।


उपस्थिति का आग्रह

हंसराज मीणा ने सभी कांग्रेसजनों से जिला कांग्रेस कमेटी की उक्त आयोजित बैठक में आवष्यक रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story