बारां में बुधवार को धाकड़ समाज के आराध्य देव भगवान श्री धरणीधर की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर धाकड़ समाज की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बारां जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में समाजबंधुओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान शहरभर में जगह-जगह स्वागत किया गया और पुष्पवर्षा हुई।

श्री धरणीधर महोत्सव समिति के अध्यक्ष आचार्य भागचंद नागर ने बताया कि भगवान श्री धरणीधर के जन्मोत्सव के अवसर पर दोपहर 1 बजे श्री रघुनाथ मंदिर, धाकड़ पाड़ा से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा मंडोला वार्ड, बैंक रोड, दीनदयाल पार्क, प्रताप चैक, धर्मादा संस्था चौराहा, अस्पताल रोड एवं कॉलेज तिराहे से होते हुए शाम करीब 5 बजे श्री धाकड़ छात्रावास स्थित श्री धरणीधर मंदिर, बारां पहुंची।

शोभायात्रा में घुड़सवार, आकर्षक झांकियां और लोकनृत्य कलाकार विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। पूरे बारां शहर में समाज की ओर से 100 से अधिक स्वागत द्वार लगाए गए। विभिन्न स्थानों पर समाजबंधुओं और शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

श्री धरणीधर मंदिर पहुंचने के बाद भगवान श्री धरणीधर जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। महाआरती के मुख्य यजमान शिवनारायण नागर, इंजीनियर रहे, जबकि चंवर संचालन के यजमान तख्तमल रानिहेड़ा रहे। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए सपरिवार महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

समिति के महामंत्री सुरेश कुमार बंबोरी कला एवं कोषाध्यक्ष लालचंद देदिया ने बताया कि धरणीधर जयंती महोत्सव में पूरे बारां जिले से हजारों की संख्या में धाकड़ समाजबंधुओं ने सहभागिता की। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में श्री धरणीधर महोत्सव समिति, श्री धाकड़ छात्रावास निर्माण एवं संचालन समिति, श्री धाकड़ पंचायत, श्री धाकड़ कर्मचारी संघ, श्री धाकड़ महासभा, अखिल भारतीय धाकड़ महासभा, श्री धाकड़ समाज हितकारी समिति, श्रीधरणीधर विकास समिति, श्री धाकड़ युवा क्लब, श्री धाकड़ युवा संघ, श्री धाकड़ छात्र-छात्रा परिषद, श्री धरणीधर महिला मंडल, श्री धाकड़ महिला महासभा एवं अखिल भारतीय धाकड़ महिला महासभा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

धरणीधर जयंती की पूर्व संध्या पर श्री धाकड़ छात्रावास, बारां में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कोटा से पहुंची प्रसिद्ध भजन गायिका दीपिका मेर ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन संध्या देर रात करीब 2 बजे तक चली, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधु और श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस प्रकार धरणीधर जयंती का आयोजन शोभायात्रा, पूजा-अर्चना, महाआरती, महाप्रसादी और भजन संध्या के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story