बारां जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में सोमवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1,258 करोड़ की लागत के 98 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादन संबल योजना के तहत 280 करोड़ की डीबीटी, 751 गौशालाओं को 250 करोड़ का अनुदान तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को आवास की चाबी वितरित की गई।

महिला सशक्तिकरण के तहत स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 10 करोड़ के क्रेडिट लिंक्ड चेक, 957 लखपति दीदियों को 8 करोड़ के चेक एवं स्कूटी वितरित की गई। साथ ही "सशक्त सीएलएफ, समृद्ध दीदी डिजिटल अभियान 2026 एवं ग्रामीण श्रीराजसखी मार्ट बारां" का शुभारंभ किया गया।

इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, विकास को नई गति मिलेगी और जनकल्याण को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकसित एवं समृद्ध राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार के अनेक विकास कार्यों तथा किसानों और ग्रामीण क्षेत्र के संदर्भ में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा से गांव, गरीब और किसानों की उन्नति की सोच रखती है।

इस मौके पर बारां-झालावाड़ सांसद दुष्यम सिंह, प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी, पूर्व मंत्री एवं छबड़ा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, किशनगंज विधायक ललित मीणा, बारां अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा, जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। 1,258 करोड़ की लागत वाले इन 98 विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं, ग्रामीण विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को गति देने का संदेश दिया गया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story