बारां विकास कार्य: सांसद दुष्यंत सिंह ने किया करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण
सांसद दुष्यंत सिंह और विधायक राधेश्याम बैरवा ने श्री राम स्टेडियम में डिजिटल माध्यम से 60 विकास कार्यों का शिलान्यास किया, जिसमें परवन सिंचाई परियोजना और मांगरोल रोड बायपास शामिल हैं।

बारां के श्री राम स्टेडियम में आयोजित समारोह के दौरान डिजिटल बटन दबाकर विकास कार्यों का लोकार्पण करते क्षेत्रीय सांसद दुष्यंत सिंह, विधायक राधेश्याम बैरवा और भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार।
करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण, बारां को मिली नई सौगात
राजेंद्र शर्मा, बारां। शहर के श्री राम स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में क्षेत्रीय सांसद दुष्यंत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार एवं बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा ने डिजिटल माध्यम से बटन दबाकर करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान बारां शहर सहित पूरे जिले को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात मिली।
सांसद दुष्यंत सिंह का संबोधन और भविष्य का विजन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि "एक समय बारां बाढ़ के लिए जाना जाता था, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में बाढ़ से बचाव की योजना बनाई गई। जो कमियां रह गई थीं, उन्हें पूरा करने का कार्य वर्तमान में किया जा रहा है।" सांसद ने बारां को रेलवे के माध्यम से दिल्ली से जोड़ने के प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि 26 अप्रैल को भगत की कोठी ट्रेन के स्टॉपेज से क्षेत्र को दक्षिण भारत से भी जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खेल अकादमी के लिए कलमंडा में शीघ्र कार्य प्रारंभ होगा। साथ ही मेडिकल सुविधाओं के विस्तार और किसानों के लिए परवन सिंचाई परियोजना से क्षेत्र में समृद्धि आएगी। श्री राम स्टेडियम में दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों से खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। सांसद ने शेरगढ़ अभ्यारण को विकसित करने तथा बारां को मुंबई-दिल्ली कॉरिडोर से जोड़ने की दिशा में कार्य होने की बात कही और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया।
विधायक राधेश्याम बैरवा द्वारा विकास कार्यों का विवरण
विधायक राधेश्याम बैरवा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि "बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र में 60 से अधिक कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं सांसद दुष्यंत सिंह के प्रयासों से बारां को बाढ़ से राहत मिली है।" उन्होंने बताया कि मेलखेड़ी-कोटा रोड ब्रिज पर हॉस्पिटल रोड की ओर भी कार्य किए जाएंगे तथा नलका रोड पर फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण की योजना पर कार्य किया जाएगा। साथ ही तेल फैक्ट्री रेलवे ओवरब्रिज को जल्द ही आमजन को समर्पित किया जाएगा। विधायक ने परवन सिंचाई परियोजना को पूर्व मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए कहा कि "इस योजना में सर्वाधिक बजट उनकी सरकार द्वारा दिया गया है।"
करोड़ों की लागत वाली प्रमुख परियोजनाओं की घोषणा
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, आमजन एवं मातृशक्ति का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विकास कार्यों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार का आभार जताया। आरएसआरडीसी द्वारा आंतरिक सड़कों का निर्माण, मांगरोल रोड बायपास (48.25 करोड़ रुपये), विवेकानंद यूथ हॉस्टल (1.88 करोड़ रुपये), नगर परिषद द्वारा विभिन्न सीसी रोड (2 करोड़ रुपये) एवं पुनर्वास गृह कलमंडा सहित कुल 60 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।
समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथि
इस अवसर पर संगठन सह प्रभारी गौरव शर्मा, दीपक चतुर्वेदी, चंद्र प्रकाश विजय, अजीत सिंह, आनंद गर्ग, राजेंद्र नागर, जगदीश मीणा, नंदलाल सुमन, वरिष्ठ नेता रामस्वरूप यादव, हरगोविंद जैन, जिला महामंत्री लक्ष्मीनारायण केरवालिया, राकेश जैन, महावीर सिंह हाड़ा, जिला उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया, जयेश गालव, देवेंद्र शर्मा जस्सू, उप जिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल, शहर अध्यक्ष ओपी पारेता, शहर महामंत्री अनुराग सिंह मूंडली, पार्षद दिलीप शाक्यवाल, योगेश गौतम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश हाड़ा, कैलाश शर्मा सहित इत्यादि उपस्थित रहे। इस दौरान बारां शहर सहित पूरे जिले को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात मिली।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
