बारां, 23 अप्रैल। राज्य सरकार ने बारां केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड से अल्पकालीन फसल ऋण योजना के तहत ऋण लेने वाले कृषकों को बड़ी राहत देते हुए ऋण चुकौती की अंतिम तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर 15 मई निर्धारित कर दी है, जिससे हजारों किसानों को बिना ब्याज भुगतान का अवसर मिल सकेगा।

यह सुविधा उन कृषकों पर लागू होगी जिन्होंने सहकारी समितियों के माध्यम से खरीफ फसलों के लिए 1 अप्रैल से 31 अगस्त 2025 के दौरान ऋण लिया था। प्रबन्ध निदेशक सौमित्र कुमार मंगल ने बताया कि सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों की हड़ताल समाप्त होने के बाद अब किसान संबंधित बैंक शाखा अथवा समिति स्तर पर संपर्क कर खरीफ 2025 के तहत वितरित ऋणों का चुकारा कर सकते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान 15 मई तक या ऋण लेने की तारीख से 12 माह की अवधि पूर्ण होने से पहले, जो भी पहले हो, बिना ब्याज के ऋण जमा कर सकते हैं। इस अवधि में भुगतान करने पर अल्पकालीन फसल ऋणों पर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा देय 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान की छूट का लाभ भी प्राप्त होगा।

प्रबन्ध निदेशक के अनुसार वर्तमान में जिले के लगभग 6600 कृषकों द्वारा खरीफ 2025 के ऋण की लगभग 32 करोड़ रुपये की राशि जमा कराना शेष है। निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान किसानों के लिए आर्थिक राहत और सरकारी ब्याज अनुदान का लाभ सुनिश्चित करेगा, जिससे कृषि क्षेत्र में वित्तीय संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story