बारां: कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष शिवशंकर यादव ने लौटाया खोया हुआ मोबाइल
खेल संकुल में मिला ओपो कंपनी का फोन अंता निवासी दिनेश नायक को वापस किया, सेवादल अध्यक्ष की ईमानदारी की हो रही सराहना।

बारां के शाहाबाद रोड पर मोबाइल मालिक दिनेश नायक को फोन सौंपते कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष शिवशंकर यादव और अन्य।
बारां में मानवता और ईमानदारी का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला है। कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष शिवशंकर यादव ने एक व्यक्ति का खोया हुआ मोबाइल उसे सही-सलामत लौटाकर न केवल अपनी ईमानदारी का परिचय दिया, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी प्रेषित किया है।
खेल संकुल में मिला खोया हुआ मोबाइल
घटना का विवरण इस प्रकार है कि कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष शिवशंकर यादव की भांजी अयांशी हर दिन की तरह कोटा रोड स्थित खेल संकुल में बैडमिंटन खेलने जाती है। शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे के करीब शिवशंकर यादव अपनी भांजी को लेने खेल संकुल पहुंचे, तो उन्हें वहां मैदान में ओपो कंपनी का एक मोबाइल पड़ा मिला, जो बंद था।
मोबाइल मालिक की तलाश और मानवीय पहल
यादव मोबाइल को लेकर आ गए और शाहाबाद रोड स्थित त्रिदेव मोबाइल प्वाइंट मालिक राजेंद्र यादव के यहां पर मोबाइल को चार्ज कराया और लगभग चार घंटे तक वहीं रख दिया। इसी बीच, मोबाइल मालिक दिनेश नायक निवासी अंता का फोन आया, जिसे दुकान मालिक राजेंद्र ने उठाया। मोबाइल मालिक ने जानकारी दी कि "कल मैं खेल संकुल में ट्रक खड़ा करने गया था, वहां पर मेरा मोबाइल गिर गया, जिसको मैं ढूंढ रहा था।"
ईमानदारी की जीत और खुशी का माहौल
दुकान मालिक ने तुरंत कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष शिवशंकर यादव को फोन कर दुकान पर बुलाया। जब मोबाइल मालिक दिनेश नायक दुकान पर पहुंचा, तो कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष यादव की मौजूदगी में पूरी पड़ताल के बाद मोबाइल उसके मालिक को लौटा दिया गया। अपना मोबाइल पाकर नायक के चेहरे पर मुस्कान आ गई और उन्होंने यादव का दिल से आभार व्यक्त किया। कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष शिवशंकर यादव के इस कार्य की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
