बारां कांग्रेस अध्यक्ष हंसराज मीणा के नेतृत्व में कल जयपुर में बीजेपी कार्यालय का घेराव
नीट 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और एनटीए को भंग करने की मांग को लेकर बारां के कांग्रेस कार्यकर्ता जयपुर में प्रदर्शन करेंगे।

बारां। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार बुधवार 21 मई को जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसी विरोध प्रदर्शन में बारां जिले से कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जयपुर पहुंचकर भाग लेंगे। यह जानकारी कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने दी। उन्होंने बताया कि यह आंदोलन कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा के नेतृत्व में संगठित रूप से किया जाएगा, जिसमें जिलेभर के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि देश की महत्वपूर्ण परीक्षा नीट-2026 के पेपर लीक होने से देशभर के 22 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने इस पूरे मामले के लिए केन्द्र की भाजपा सरकार एवं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) को पूर्णतः जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान में जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है कि नीट-2025 परीक्षा में भी पेपर लीक की घटनाएं हुई थीं, जिनमें भाजपा से जुड़े कुछ नेताओं एवं पदाधिकारियों के नाम सामने आए हैं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार द्वारा इस गंभीर मामले में 10 दिनों तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही थी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्णयानुसार कांग्रेसजन केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भंग करने तथा दोषी अधिकारियों एवं आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय का घेराव करेंगे।
बारां जिले के कांग्रेसजन 21 मई को प्रातः 10 बजे जयपुर स्थित इंदिरा गांधी भवन, स्टेशन रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे, जहां से विशाल जुलूस के रूप में भाजपा प्रदेश मुख्यालय की ओर प्रस्थान किया जाएगा। यह जानकारी पत्रकार राजेंद्र शर्मा द्वारा दी गई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा ने जिले के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। इस पूरे घटनाक्रम के साथ कांग्रेस ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़े आंदोलन की रूपरेखा स्पष्ट कर दी है, जिससे राजनीतिक माहौल और अधिक गर्म होने की संभावना है।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
