मनरेगा योजना बचाने के लिए बारां में कांग्रेस पार्टी का धरना प्रदर्शन
बारां जिला कलेक्टर कार्यालय पर पूर्व मंत्रियों और विधायकों के नेतृत्व में नरेगा योजना के संरक्षण हेतु विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।

बारां जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर महात्मा गांधी नरेगा योजना को बचाने की मांग को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तावित धरने की तैयारी।
धरने का कार्यक्रम और समय
जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि "राजस्थान प्रदेश कांग्रेस संगठन से प्राप्त दिषा-निर्देषानुसार आगामी 6 फरवरी को प्रातः 11.00 बजे जिला कलक्टर कार्यालय, बारां के बाहर महात्मा गांधी नरेगा योजना को बचाए जाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले धरना दिया जावेगा।"
प्रमुख नेताओं की उपस्थिति
इस धरने में निम्नलिखित वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भाग लेंगे:
- नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा उदपुरिया
- पूर्व केबिनेट मंत्री एवं अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया
- पूर्व जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा
- जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया
- पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल, करणसिंह राठौड, श्रीमती निर्मला सहरिया
- कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन
जिलाध्यक्ष की अपील
नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा ने अधिक से अधिक संख्या में 6 फरवरी को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा योजना बचाने को लेकर आयोजित धरने में कांग्रेसजनों से भाग लेने का आग्रह किया है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
