बारां में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जाकिर मंसूरी का जन्मदिन धूमधाम से मना, दरगाह परिसर में जुटे नेता और समर्थक
बारां में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जाकिर मंसूरी का जन्मदिन बाबा पठान साहब दरगाह परिसर में मनाया गया, जहां नेताओं, कार्यकर्ताओं और समाजजनों की बड़ी मौजूदगी रही।

तस्वीर में बारां के बाबा पठान साहब दरगाह परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान साफा और माला पहने कांग्रेस नेता जाकिर मंसूरी अन्य पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
बारां में अल्पसंख्यक समाज एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जाकिर मंसूरी का जन्मदिन शहर के समीप बाबा पठान साहब दरगाह परिसर में कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने केक काटकर, साफा पहनाकर तथा माल्यार्पण कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
पूर्व पार्षद अखलाक अंसारी ने बताया कि सुबह से ही जाकिर मंसूरी के निजी आवास पर शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। देर शाम बाबा पठान साहब दरगाह परिसर में आयोजित जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस नेताओं और समाज के लोगों ने भाग लिया।
समारोह में पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हाजी अमीन पठान, जिला कांग्रेस महासचिव हाजी अब्दुल गनी, मदरसा अंजुमन इस्लामिया के सदर मोहम्मद शाहिद 'मन्नू' पठान तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहीम भाई कस्बा ने जाकिर मंसूरी की साफा बंधाई कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर हाजी लियाकत अली मेव, अशरफ देशवाली, हाजी नासिर मिर्जा, रफीक बाड़ी, समाजसेवी शेख बहादुर, कांग्रेस मांगरोल नगर अध्यक्ष असगर अली, इलियास भाई, बाबा पठान साहब दरगाह के सदर जफर भाई, एडवोकेट असलम भारती, अमीनुद्दीन, अधिवक्ता फिरोज खान, बलराम सुमन, बनवारी मीणा, पार्षद शरीफ रंगरेज, जाकिर खान, परवेज खान, शेरू खान, शेख आरिफ अनवर, शाहिद बाबा, सलाम बाबा बारां, साबिर खान प्रॉपर्टी, अशफाक कादरी, जाकिर खिलजी, कलाम स्टोन, मारूफ लाला, बबलू नेशनल, कलाम खान, मतीन, आसिफ पठान, अख्तर बख्तावर, शाहरुख गुलफाम, सलमतुल्ला, रईस फैजी, बॉबी राइन, चीनू, जलील, करीम, इशरत खान, रशीद लोढ़ी, नफीस, कय्यूम गौरी, अहसान, परवेज, अख्तर, मुबारिक, मुजाहिद, इमरान फारवर्ड, हुसैन टेलर्स, शाहरुख नॉटी, अरशद और इकबाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाजजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष शाहिद कुंडी ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। वहीं जाकिर मंसूरी ने सफल आयोजन के लिए हाजी अब्दुल गनी, शाहिद भाई, शाहिद कुंडी, गाजी मसूद तथा सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
