बारां। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज कांग्रेस नेता एवं बारां शहर मण्डल अध्यक्ष उमेश नागर पर बदमाशों द्वारा किए गए जान लेवा हमले तथा बारां जिले में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुष लगाने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक बारां को ज्ञापन सौंपा।

घटना का विवरण और पुलिस की विफलता

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा एवं जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि:

  • गत दिनों बारां शहर के तलावडा रोड पर हमारे कांग्रेस पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी उमेश नागर मण्डल अध्यक्ष बारां के साथ 5-7 बदमाषों द्वारा लाठी, डंडों व धारदार हथियारों से जान लेवा हमला किया गया।
  • इसके कारण उन्हें गंभीर चोटे आई है तथा अभी भी स्थिति चिन्ताजनक बनी हुई है।
  • पुलिस प्रषासन द्वारा अभी तक भी अपराधियों की गिरफ्तारी नही की गई है जो पुलिस प्रशासन की असफलता को दर्शाता है। मीणा ने कहा कि पुलिस का अपराधियों में कोई खौफ नही है तथा बारां जिले में अपराधों का ग्राफ लगातार बढता चला जा रहा है।

जिले में व्याप्त असुरक्षा पर पूर्व विधायक के विचार

पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल ने कहा कि: "बारां जिले में दिनों-दिन अपराधियों के हौसलें बुलन्द होते जा रहे है तथा आए दिन गोलीकाण्ड, मारपीट, हत्या, चोरी की वारदातें घटित होना आम बात हो गई है। बारां जिले में अवैध खनन हो रहा है, अवैध शराब बिक रही है, जुंआ-सट्टा खुलेआम चल रहा है तथा गांजा, स्मैक खुलेआम बिक रहे है जिसके कारण आमजन, व्यापारी वर्ग अपने आपको असुरक्षित महसूस करते हुए डहरा, सहमा हुआ है।"

उन्होंने आगे कहा कि: "पुलिस अपनी विफलता को छुपाने के लिए छोटे-मोटे व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही कर इतिश्री कर रही है जबकि पुलिस को चाहिए कि बडे अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करें ताकि पुलिस का इकबाल बुलन्द हो एवं आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत हो।"

प्रतिनिधि मण्डल की मुख्य मांगें

कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल ने जिला पुलिस अधीक्षक बारां को ज्ञापन सौंप कर निम्नलिखित मांगें रखीं:

१. कांग्रेस नेता उमेश नागर के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए।

२. बारां जिले में बढ़ रहे अपराधों, चोरियों सहित अवैध खनन, अवैध शराब, जुंआ-सट्टा, गांजा, स्मैक की बिक्री पर अतिशीघ्र अंकुश लगाया जाए।

उपस्थित कांग्रेसजन

ज्ञापन सौंपने के दौरान निम्नलिखित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे:

  • पीसीसी सचिव धर्मराज मेहरा
  • एससी प्रकोष्ठ के हाडौती संभाग अध्यक्ष सत्यनारायण भूमल्या
  • प्रदीप काबरा (जिला परिषद सदस्य)
  • भारत भूषण सक्सेना (एडवोकेट)
  • सेवादल जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव
  • नगर अध्यक्ष बारां प्रशान्त भारद्वाज
  • पटेल महावीर मीणा
  • विनोद शर्मा (पूर्व पंसस)
  • लालसिंह मीणा
  • सूरजमल बैरवा पीटीआई
  • गिरिराज शर्मा, शरद शर्मा, राहुल शर्मा
Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story