जिला कांग्रेस कमेटी बारां की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हंसराज मीणा उदयपुरिया ने कहा कि स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने का सपना देखा और उसे साकार करने की मजबूत नींव रखी। देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति राजीव गांधी का समर्पण कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल ने कहा कि राजीव गांधी ने युवा शक्ति को देश की प्रगति का आधार माना और लोकतंत्र को गांव-गांव तक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने कहा कि आज देश में सूचना क्रांति और तकनीकी विकास के रूप में जो बदलाव दिखाई दे रहे हैं, उनमें राजीव गांधी की दूरदृष्टि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके विचारों एवं आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश और समाज की सेवा के लिए संकल्पित रहना चाहिए।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन, विजय प्रताप सिंह प्रभारी युवक कांग्रेस जिला बारां, प्रदेश महासचिव सेवादल अशरफ देशवाली, सेवादल जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, नगर अध्यक्ष बारां प्रशान्त भारद्वाज, कांग्रेस प्रवक्ता शरद शर्मा, इरफान अंसारी मंडल अध्यक्ष, शारिक हुसैन, साजिद खान, मोहित मीणा, धर्मेन्द्र नागर, प्रशान्त चैरसिया, राजेन्द्र नामा, जय गालव, दीपू नागर, विजय ऐरवाल, राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के आदर्शों एवं देशहित में उनके अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान और आधुनिक भारत के निर्माण की दिशा में किए गए प्रयासों को स्मरण किया गया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story