बारां कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रवेश की अंतिम तिथि 6 जून तक बढ़ी
आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान ने स्नातक प्रथम वर्ष सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई, 8 जून तक होगा दस्तावेजों का सत्यापन।

बारां। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर ने स्नातक पार्ट प्रथम सेमेस्टर प्रथम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 6 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। संशोधित प्रवेश कार्यक्रम जारी होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
राजकीय महाविद्यालय, बारां के प्राचार्य प्रो. मुनेश चंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा जयपुर द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष सेमेस्टर प्रथम सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया एक मई से प्रारंभ की जा चुकी है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई 2026 निर्धारित थी, जिसे संशोधित करते हुए अब बढ़ाकर शनिवार 6 जून 2026 कर दिया गया है।
कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. शमशाद अली ने बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा जयपुर ने 26 मई को संशोधित प्रवेश कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत बीए प्रथम वर्ष सेमेस्टर प्रथम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी अब 6 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा और अधिकाधिक आवेदन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार आवेदन पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि सोमवार 8 जून 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के पास अब आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त समय उपलब्ध रहेगा। अंतिम तिथि बढ़ने से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जो अब तक आवेदन से वंचित रह गए थे।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
