बारां: पीएम जनमन योजना में लापरवाही पर तीन वीडीओ को चार्जशीट, कलेक्टर सख्त
शाहबाद में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अपूर्ण आवासों की जानकारी न देने पर जिला कलेक्टर ने विकास अधिकारियों को नोटिस और चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए।

शाहबाद स्थित एडीएम कार्यालय में मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर पीएम जनमन योजना के तहत आवास निर्माण की प्रगति की जांच करते हुए।
राजेंद्र शर्मा, बारां।
प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान अन्तर्गत मंगलवार को जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में अपूर्ण आवासों की प्रगति की समीक्षा बैठक शाहबाद स्थित एडीएम कार्यालय में आयोजित की गई।
जिला कलक्टर ने बैठक में अपूर्ण आवासों की समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत शुभधरा, बीची खुशियारा के ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा अपूर्ण आवासों का विवरण प्रस्तुत नहीं करने एवं ग्राम पंचायत में आवास निर्माण की वास्तविक प्रगति की जानकारी नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निम्नलिखित निर्देश दिए:
- तीनों ग्राम विकास अधिकारियों को चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए।
- "सात दिवस में प्रगति नहीं करने पर निलम्बन की कार्यवाही करने" के निर्देश दिए।
- विकास अधिकारी किशनगंज द्वारा योजना की प्रगति की समीक्षा नहीं करने पर उन्हें कारण बताओे नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया।
जिला कलक्टर तोमर ने अतिरिक्त जिला कलक्टर व विकास अधिकारी किशनगंज को 28 फरवरी को पुनः आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा बैठक कर निर्धारित समयावधि में आवास पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में उपस्थित रहे मुख्य अधिकारियों की सूची:
- एडीएम शाहबाद जब्बर सिंह
- एसीईओ हरीशचन्द्र मीणा
- अधिशाषी अभियन्ता जिला परिषद
- शाहबाद व किशनगंज के विकास अधिकारी
- सभी ग्राम विकास अधिकारी व आवास प्रभारी
ग्राम पंचायत में आवास निर्माण की वास्तविक प्रगति की जानकारी नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तीनों ग्राम विकास अधिकारियों को चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
