अंता कपड़ा व्यापारी के यहां चोरी मामले में कार्रवाई तेज करने की मांग, बारां व्यापार समिति ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
बारां जिले के अंता में कपड़ा व्यापारी मनोज बत्रा के यहां हुई चोरी के मामले में बारां कपड़ा व्यापार समिति ने एसपी अभिषेक अंदासु को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और माल-नगदी की बरामदगी की मांग की। पुलिस ने गहन जांच और जल्द खुलासे का भरोसा दिया।

बारां में कपड़ा व्यापार समिति का प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु को ज्ञापन सौंपते हुए।
बारां जिले के अंता में कपड़ा व्यापारी मनोज बत्रा के यहां हुई चोरी की घटना के विरोध में बारां कपड़ा व्यापार समिति के जिला प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर वारदात में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा चोरी गए माल और नगदी की बरामदगी की मांग की।
समिति के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन से मांग की कि घटना में लिप्त आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी गए माल और नगदी की बरामदगी सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले में अत्यंत गहनता से अनुसंधान और जांच जारी है तथा अति शीघ्र सम्पूर्ण घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
व्यापारियों के साथ हुई वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक को यह भी अवगत कराया गया कि उक्त घटना को लेकर राजस्थान से सटे मध्यप्रदेश के पारदी गुट द्वारा वारदात को अंजाम दिए जाने का अंदेशा सामने आया है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्राप्त संदेश के आधार पर लगातार दबिश दी जा रही है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान कपड़ा व्यापार समिति के संरक्षक रामचंद्र झाम, जिला अध्यक्ष रमण गर्ग, अध्यक्ष प्रदीप जैन, धीरज हल्दिया, राजेंद्र जैन, अंता अध्यक्ष अस्मत अली, पंकज मालव, लक्की तथा स्वयं परिवादी एवं चोरी के पीड़ित मनोज बत्रा उपस्थित रहे। कपड़ा व्यापार समिति ने घटना के शीघ्र खुलासे की अपेक्षा व्यक्त करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। समिति के अनुसार इस संबंध में हुई वार्ता अत्यंत सार्थक और सफल रही।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
