अभियान की शुरुआत और उद्देश्य

राजेंद्र शर्मा, बारां। बाल विवाह की रोकथाम को लेकर देशभर में चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिन के विशेष अभियान के अंतर्गत बाल अधिकारिता विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई, सृष्टि सेवा समिति जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन ने संयुक्त तत्वावधान में जन जागरूकता रथ यात्रा की शुरूआत की।

प्रशासनिक नेतृत्व और हरी झंडी

बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राकेश वर्मा ने बताया कि बाल विवाह की रोकथाम को लेकर 100 दिन के विशेष अभियान के तहत आमजन को जागयक करने के लिए जिला कलेक्टर को निर्देश पर रथ यात्रा की शुरूआत की। रथ यात्रा को जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तौमर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भंवरलाल जनागल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव हिना परिहार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अधिकारियों की अपील और विचार

इस दौरान बाल विवाह की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए अभियान को सफल बनाने के लिए संयुक्त प्रयास करने की अपील की। कार्यक्रम में निम्नलिखित वक्ताओं ने अपने विचार रखे:

  • महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राकेश वर्मा।
  • पन्नाधाय महिला सम्मान केंद्र से महिला पर्यवेक्षक मोनी शर्मा।
  • प्रबंधक अनिता नामा एवं पुष्पा शर्मा।

बाल अधिकार सुरक्षा पर जोर

सृष्टि सेवा समिति के जिला समन्वयक विजय कुशवाह ने "बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए सहयोगी संगठन, बाल अधिकारों की सुरक्षा व बच्चों के खिलाफ अपराधों की रोकथाम पर जोर दिया।"

जन भागीदारी और स्वागत

रथ यात्रा पर आंगनबाडी कार्यकर्ताओं सहित स्कूलों के प्रिंसीपल व गांव की महिलाओं ने रथ का स्वागत किया और बाल विवाह पर अपने विचार रखे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story