बारां। चन्द्रप्रभू जैन मंदिर के अध्यक्ष राजेन्द्र रंगावत, चन्द्रप्रभू महिला मण्डल अध्यक्ष एवं जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया तथा चन्द्रप्रभु नवयुवक मण्डल के सचिव राहुल मारू ने बताया कि परमपूज्य आगमोद्वारक आचार्य श्री आनन्दसागर सूरिष्वर जी महाराज साहब के समुदायवर्ती परमपूज्या अमितगुणा श्रीजी म.सा. की सुषिष्याएं परमपूज्या अर्चना श्रीजी म.सा. एवं परमपूज्या यषोगुणा श्रीजी म.सा. के पावन सानिध्य में चैत्री ओेली की पावन आराधना सप्तमी बुधवार के दिन चन्द्रप्रभू जैन मंदिर में प्रारम्भ हुई। इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत प्रातः काल व्याख्यान का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसके पष्चात क्रिया, आयंबिल तथा शाम को प्रतिक्रमण की विधि सम्पन्न हुई।

नवपद आराधना का आध्यात्मिक महत्व और व्याख्यान

व्याख्यान के दौरान परमपूज्या अर्चना श्रीजी म.सा. ने अरिहंत, सिद्व, आचार्य, उपाध्याय, साधु, सम्यक दर्षन, सम्यक ज्ञान, सम्यक चरित्र और सम्यक तप रूपी नवपद आराधना का गूढ़ महत्व समझाया। उन्होंने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि "श्री जिनेष्वरों द्वारा प्ररूपित धर्म में यह नवपद सारभूत है इसलिए यह कल्याण के कारणरूप है तथा ये विधिपूर्वक आराधना करने योग्य है।" महाराज साहब ने आगे प्रेरणा देते हुए कहा कि "इन नवपदों से सिद्व बने हुए ऐसे सिद्वचक्र की उपासना करने वाले मनुष्य श्रीपाल महाराजा की भांति सभी रोगों और दुखों से मुक्त होकर सुख पाते है।"

आयंबिल तपस्या के लाभार्थी और समाज की सहभागिता

विजय श्रीमाल एवं ललित श्रीमाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आराधना के इस पावन अवसर पर आज कुल 24 आयंबिल की तपस्या रही। इस पुनीत कार्य के लाभार्थी प्रमोद जैन भाया, श्रीमती उर्मिला जैन भाया, यश जैन भाया तथा भरत कुमार, अषोक कुमार, सुरेष कुमार बोरडिया परिवार रहे। चन्द्रप्रभू जैन मंदिर में आयोजित इस भक्तिमय कार्यक्रम में सभी स्थानक मंदिर एवं समस्त जैन समाज उपस्थित रहा।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story