बारां में कैट वुमन विंग के सत्र 2026-27 के शपथ ग्रहण (इंस्टॉलेशन) समारोह का आयोजन कोटा रोड स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में गरिमामय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में कैट नेशनल वुमन विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता पाटिल का महाराष्ट्र के जलगांव से विशेष आगमन रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जबकि स्वागत श्रृंखला में दिव्या सुलेखा जैन ने स्वागत नृत्य की प्रस्तुति देकर समारोह का आगाज किया।

पूर्व अध्यक्ष चंदा ठाकुरिया ने शब्द चंदन के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा पिछले वर्ष कैट द्वारा आयोजित गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कैट वुमन विंग, कोटा की अध्यक्ष नीलम विजय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि संस्थापिका सुमन गोयल ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। बारां आगमन पर मेजबान टीम की ओर से चंदा ठाकुरिया एवं चारु गुप्ता के नेतृत्व में मुख्य अतिथि संगीता पाटिल, नीलम विजय, सुधीरा जी शर्मा एवं सुमन गोयल का संगीत की मधुर धुनों के बीच भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। वहीं कैट यूथ विंग के निशांत सेठी, अंशुल एवं उनकी पूरी टीम ने अतिथियों का माला, तिलक, साफा एवं दुपट्टा पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया।

अपने प्रेरक उद्बोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता पाटिल ने कहा कि महिला उद्यमियों को संगठन की शक्ति के साथ आगे बढ़ते हुए व्यापार, समाजसेवा और नेतृत्व के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भरता, नवाचार और संगठनात्मक एकता का संदेश देते हुए कहा कि संगठित महिला शक्ति राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। विशिष्ट अतिथि नीलम विजय ने संगठन की मजबूती और महिला नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं। एमिनेंट कॉलेज की निदेशक सुधीरा शर्मा ने अपने संबोधन में बेटियों एवं महिलाओं की सुरक्षा को समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए महिलाओं से सामाजिक जागरूकता और सुरक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। संस्थापिका सुमन गोयल ने महिला उद्यमियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी दी।

समारोह में सत्र 2026-27 के लिए अध्यक्ष चारु गुप्ता, सचिव जिनेशा पतिरा सहित लगभग 30 सदस्यीय नई कार्यकारिणी को संगीता पाटिल ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर नीलम विजय ने सभी पदाधिकारियों का पिन लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान चार नई महिला उद्यमियों को संगठन की सदस्यता प्रदान कर उनका स्वागत भी किया गया। चंदा ठाकुरिया ने संगठन की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए महिला एकजुटता और संगठन विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष चारु गुप्ता ने आगामी 23 और 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाली कैट एग्जिबिशन के पोस्टर का विमोचन उपस्थित अतिथियों से कराया। वहीं संगीता पाटिल ने दिल्ली के भारत मंडपम में 12 से 15 अगस्त तक आयोजित होने जा रहे "भारतीय व्यापार महोत्सव" एग्जिबिशन में सभी सदस्यों को आमंत्रित किया तथा उसके पोस्टर का भी विमोचन कराया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अंशिका अग्रवाल एवं हर्षित ठाकुरिया ने किया। समारोह में ललिता टोंगिया, द्वारिका नागर, सुलेखा जैन, दिव्या जैन एवं वैशाली अदलखा ने आतिथ्य प्रदान किया।

मीडिया प्रभारी एवं फाउंडर सदस्य ललिता टोंग्या तथा अनिता सेठी ने बताया कि कैट वुमन विंग, बारां निरंतर महिला उद्यमिता, सामाजिक सरोकारों एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य कर रही है तथा आगामी समय में भी अनेक जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सुनीला अग्रवाल, सीमा मेहता, चंचल मित्तल, सीमा अग्रवाल, निकिता गर्ग, प्राची बंसल, विमला जैन, लवली खंडेलवाल, मंजू गोयल, कृष्णा राठौर, राखी राठौर, श्वेता मित्तल, न्यू मेम्बर डॉ. लक्ष्मी गोयल, प्रिया गोयल, शालू बंसल, माधुरी सुमन एवं अन्य सदस्यों ने भागीदारी निभाई। अंत में अध्यक्ष चारु गुप्ता ने संगठन की आगामी योजनाओं से सभी को अवगत कराया तथा उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। महिला नेतृत्व, संगठनात्मक एकता और महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story