बारां में कांच व्यापारी के अपहरण और फिरौती कांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 14 लाख रुपये की फिरौती में से 08 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं, साथ ही एक अवैध देशी पिस्टल और घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित कुल आरोपियों की गिरफ्तारी से पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक जिला बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि विगत दिनों रिया ग्लासेज के व्यापारी श्री सतीश गौड़ का अपहरण कर 14 लाख रुपये की फिरौती लेने वाले 06 अभियुक्तों सुमित नागर, मोनू उर्फ मोईन खान, साजिद उर्फ राईडर, रेहान उर्फ ईशु, शाहरूख उर्फ जावेद और राहिल मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से सुमित नागर, मोनू उर्फ मोईन खान, साजिद उर्फ राईडर और रेहान उर्फ ईशु की कार्यवाही शिनाख्तगी शेष होने के कारण उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है।

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में गिरफ्तारशुदा मुलजिम शाहरूख उर्फ जावेद से फिरौती के 04 लाख रुपये नगद, एक अवैध देशी पिस्टल तथा घटना में प्रयुक्त ईरटिका कार नम्बर आरजे 20 युबी 3244 बरामद की गई है। वहीं मुलजिम राहिल मोहम्मद से भी 04 लाख रुपये नगद बरामद किए गए हैं। फरियादी से लिए गए फिरौती के शेष रुपयों की बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा गहन अनुसंधान जारी है।

इस प्रकरण में मुख्य आरोपी सेफ अली हुसैन पुत्र मोहम्मद उस्मान, उम्र 27 साल, जाति फकीर मुसलमान, निवासी ओढपुरा बस्ती, ईदगाह रोड, बारां को भी उसके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद होने पर थाना बारां सदर द्वारा आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। उससे शीघ्र अनुसंधान किया जाएगा।

बरामदगी के तहत मुलजिम शाहरूख उर्फ जावेद पुत्र जाहिद हुसैन, उम्र 25 साल, निवासी ओढपुरा बस्ती बारां तथा राहिल मोहम्मद पुत्र रफीक, उम्र 21 साल, निवासी भाईजान वकिल साहब के मकान के पीछे तलाब पाड़ा, थाना कोतवाली बारां से नगद राशि बरामद की गई है।

पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल अपहरण कांड का खुलासा हुआ है, बल्कि संगठित अपराध पर सख्त कार्रवाई का स्पष्ट संदेश भी गया है, जबकि शेष फिरौती राशि की बरामदगी के लिए जांच लगातार जारी है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story