बारां, 26 मार्च 2026। जिला पुलिस अधीक्षक बारां श्री अभिषेक अंदासु के निर्देशानुसार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कोयला में बंधुआ मजदूर को प्रताड़ित कर आत्महत्या हेतु प्रेरित करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई राजेश चौधरी अति० पुलिस अधीक्षक बारां व हरिराम सोनी पुलिस उप अधीक्षक वृत्ताधिकारी वृत्त बारां के सुपरविजन में हीरालाल पु०नि० थानाधिकारी थाना बारां सदर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अंजाम दी गई है।

धुलंडी के दिन अपमान और प्रताड़ना की घटना

मामले का विवरण देते हुए बताया गया कि दिनांक 04.03.2026 को श्री महावीर सुमन पुत्र श्री भैरूलाल जाति माली उम्र 36 वर्ष निवासी कोयला ने पुलिस थाना सदर बारां पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार उनका छोटा भाई रामस्वरूप उम्र 32 साल गांव के ही अश्फाक पठान उर्फ मोनू पठान पुत्र मोहम्मद इशहाक के यहां हाली का काम करता था। दिनांक 04.03.2026 को धूलण्डी का त्योंहार होने के कारण मृतक रामस्वरूप होली खेलने के बाद काम के लिये जाना चाहता था।

अपमान से आहत होकर उठाया आत्मघाती कदम

घटनाक्रम के अनुसार "अशफाक पठान ने काम करवाने के लिये घर आकर मेरे भाई के साथ गाली गलौच, थप्पडबाजी एवं अपमानित किया और उसकी इच्छा के विरूद्ध काम करवाने के लिये अपने साथ खेत पर ले गया, जिसने अशफाक पठान की प्रताडना से आहत होकर पेड पर लटककर आत्महत्या कर ली।" उक्त रिपोर्ट पर पुलिस थाना सदर बारां पर मुकदमा नंबर 61/2026 धारा 108 बीएनएस में दर्ज किया जाकर अनुसंधान किया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी और न्यायिक अभिरक्षा

पुलिस अनुसंधान से घटना की ताईद होने पर दिनांक 25.03.2026 को आरोपी अशफाक पठान को गिरफ्तार किया गया, जिसे आज बाद अनुसंधान न्यायालय में पेश किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशफाक पठान उर्फ मोनू पठान पुत्र मोहम्मद इशहाक उम्र 39 साल निवासी कोयला थाना बारां सदर जिला बारां के रूप में हुई है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में श्री हीरालाल पु०नि० थानाधिकारी थाना सदर बारां जिला बारां, श्री कौशल किशोर हैडकानि0 712 थाना सदर बारां एवं श्री चौथमल कानि0 1038 थाना सदर बारां शामिल रहे।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story